Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी लुढ़की; जानें आज के ताजा भाव

Updated on 2026-05-19T16:34:17+05:30

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी लुढ़की; जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी लुढ़की; जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज बड़ा अपडेट सामने आया है. 19 मई 2026 को घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी के दामों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. जहां एक तरफ सोने की कीमतों में तेजी आई है, वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोना आज 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ करीब 1,59,674 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा. शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान सोना 1,59,899 रुपये तक पहुंच गया, जिससे बाजार में फिर हलचल तेज हो गई.

वहीं चांदी की बात करें तो आज निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसका असर सीधे कीमतों पर देखने को मिला. MCX पर जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी करीब 0.65 फीसदी यानी लगभग 1800 रुपये प्रति किलो टूटकर 2,75,824 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,76,651 रुपये पर बंद हुई थी, ऐसे में आज इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और निवेशकों की गतिविधियों के चलते आने वाले दिनों में सोना-चांदी के दामों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

शहर अनुसार जानें आज के सोने- चांदी का भाव- 

 

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम) चांदी का भाव (प्रति किलो)
नई दिल्ली ₹1,46,153 ₹1,59,440 ₹2,73,270
मुंबई ₹1,46,401 ₹1,59,710 ₹2,73,740
कोलकाता ₹1,46,208 ₹1,59,500 ₹2,73,380
चेन्नई ₹1,47,449 ₹1,60,090 ₹2,74,300
बेंगलुरू ₹1,46,520 ₹1,59,840 ₹2,73,950
हैदराबाद ₹1,46,639 ₹1,59,970  ₹2,74,170
लखनऊ ₹1,43,350 ₹1,56,370 ₹2,73,500
पुणे ₹1,43,200 ₹1,56,220 ₹2,90,100
केरल ₹1,43,200 ₹1,56,220 ₹2,80,000

क्या आने वाले दिनों में सोना फिर नया रिकॉर्ड बनाएगा? बाजार के ताजा संकेत यही इशारा कर रहे हैं. वैश्विक आर्थिक हालात और घरेलू मांग को देखते हुए एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि लॉन्ग टर्म में सोने की कीमतों में अभी और बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है.

हालांकि, शॉर्ट टर्म में बाजार में उतार-चढ़ाव और हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है, लेकिन बड़े वित्तीय संस्थानों और आर्थिक जानकारों का अनुमान है कि साल 2026 के अंत तक सोना नए हाई लेवल पर पहुंच सकता है.

बाजार विशेषज्ञ निवेशकों को खास सलाह दे रहे हैं कि सोने में एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय ‘बाय ऑन डिप्स’ रणनीति अपनाएं. यानी जब भी बाजार में गिरावट आए और कीमतें नीचे जाएं, तब थोड़ा-थोड़ा सोना खरीदना लंबी अवधि में ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़े 

Dollar vs Rupee: डॉलर के आगे टूटा रुपया, लगातार आठवें दिन रिकॉर्ड गिरावट क्यों