Header Image

Dollar vs Rupee: डॉलर के आगे टूटा रुपया, लगातार आठवें दिन रिकॉर्ड गिरावट क्यों

Dollar vs Rupee: डॉलर के आगे टूटा रुपया, लगातार आठवें दिन रिकॉर्ड गिरावट क्यों

Last Updated May - 19 - 2026, 02:36 PM | Source : Fela News

Dollar vs Rupee: रुपये पर बढ़ा दबाव! लगातार आठवें दिन डॉलर के मुकाबले गिरावट दर्ज. भारतीय मुद्रा 96.37 के नए लो लेवल पर खुली, जिससे आयात और महंगाई बढ़ने की चिंता गहरा गई है.
डॉलर के आगे टूटा रुपया
डॉलर के आगे टूटा रुपया

Dollar vs Rupee: भारतीय रुपये पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज फिर टूट गया और 19 मई को शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की गिरावट के साथ 96.37 के स्तर पर खुला. यह भारतीय मुद्रा का अब तक का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है. खास बात यह है कि रुपया लगातार आठवें कारोारी सत्र में कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है, जिससे बाजार में चिंता बढ़ गई है.

सोमवार को कारोबार के दौरान रुपया 96.39 के रिकॉर्ड लो-लेवल तक पहुंच गया था और आज बाजार खुलते ही फिर उसी ऐतिहासिक गिरावट के करीब पहुंच गया. लगातार कमजोर होती भारतीय मुद्रा का असर अब आयात, महंगाई और आम लोगों की जेब पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज उछाल रुपये पर सबसे बड़ा दबाव बना रही है. ब्रेंट क्रूड की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुकी हैं. वहीं होर्मुज स्ट्रेट में तनाव और संभावित नाकेबंदी की वजह से खाड़ी देशों से तेल सप्लाई प्रभावित होने का डर बढ़ गया है.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं और वैश्विक तनाव बढ़ता गया, तो रुपये में और कमजोरी देखने को मिल सकती है. इससे भारत का आयात बिल बढ़ेगा और महंगाई पर भी सीधा असर पड़ सकता है.

पिछले 8 दिनों से रुपये की गिरावट

तारीख 1 डॉलर की कीमत (रुपये में) गिरावट की वजह 
8 मई 2026 94.42 रुपये  खाड़ी देशों में तनाव के कारण गिरावट की शुरुआत
11 मई 2026 95.39 रुपये रुपया पहली बार 95 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार
12 मई 2026 95.63 रुपये अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी के कारण दबाव
13 मई 2026 95.70 रुपये विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव
14 मई 2026 95.71 रुपये OGI वेबसाइट पर ट्रंप के सीक्रेट ट्रेड का खुलासा
15 मई 2026 95.99 रुपये 110 डॉल के पार पहुंचा क्रूड
18 मई 2026 96.27 रुपये होर्मुज पर नाकेबंदी का दबाव
19 मई 2026 96.37 रुपये आज अब तक का सबसे निचला स्तर

यह भी पढ़े 

आम आदमी को बड़ा झटका! दूध के बाद ब्रेड भी महंगी

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More