Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, 31 जनवरी के ताजा रेट जानें

Updated on 2026-01-31T13:00:17+05:30

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, 31 जनवरी के ताजा रेट जानें

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, 31 जनवरी के ताजा रेट जानें

Gold Price Today:पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दामों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई, लेकिन शुक्रवार को यह रफ्तार थम गई। विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे निवेशकों की मुनाफावसूली, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न करना मुख्य कारण हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसका असर देखने को मिला। कॉमेक्स पर चांदी पहले 119 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर तक पहुंची थी, लेकिन गिरावट के बाद यह 85.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, सोना 5,500 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 4,879.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

शहरवार सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम, गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली: 24 कैरेट – 1,60,730 रुपए, 22 कैरेट – 1,47,350 रुपए, 18 कैरेट – 1,20,590 रुपए

मुंबई: 24 कैरेट – 1,60,580 रुपए, 22 कैरेट – 1,47,200 रुपए, 18 कैरेट – 1,20,440 रुपए

चेन्नई: 24 कैरेट – 1,62,550 रुपए, 22 कैरेट – 1,49,000 रुपए, 18 कैरेट – 1,28,000 रुपए

कोलकाता: 24 कैरेट – 1,60,580 रुपए, 22 कैरेट – 1,47,200 रुपए, 18 कैरेट – 1,20,440 रुपए

अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,60,630 रुपए, 22 कैरेट – 1,47,250 रुपए, 18 कैरेट – 1,20,490 रुपए

लखनऊ: 24 कैरेट – 1,60,730 रुपए, 22 कैरेट – 1,47,350 रुपए, 18 कैरेट – 1,20,590 रुपए

पटना: 24 कैरेट – 1,60,630 रुपए, 22 कैरेट – 1,47,250 रुपए, 18 कैरेट – 1,20,490 रुपए

हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,60,580 रुपए, 22 कैरेट – 1,47,200 रुपए, 18 कैरेट – 1,20,440 रुपए

शनिवार के कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। पिछले कुछ दिनों में रिकॉर्ड तेजी के कारण आम लोगों को खरीद में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन शुक्रवार की गिरावट से थोड़ी राहत मिली है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना सिर्फ निवेश का माध्यम नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में इसका गहरा भावनात्मक महत्व भी है। इसलिए लोगों का इसके साथ न सिर्फ आर्थिक बल्कि भावनात्मक रिश्ता भी जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़े 

आजाद भारत का पहला बजट और वित्त मंत्रियों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड