बिहार नतीजों के बीच आज सोना सस्ता, जानें नई कीमतें

Updated on 2025-11-14T12:58:55+05:30

बिहार नतीजों के बीच आज सोना सस्ता, जानें नई कीमतें

बिहार नतीजों के बीच आज सोना सस्ता, जानें नई कीमतें

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के चलते 13 नवंबर को भारत में सोना तीन हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया. अमेरिका में शटडाउन की वजह से मंदी का खतरा बढ़ा है, इसलिए सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी और कीमतें ऊपर गईं. पिछले 5 दिनों में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर लगभग 6,630 रुपये महंगा हुआ है. चांदी की कीमत भी बढ़ी है.

 आज सोने की कीमतें कितनी हैं?

बिहार चुनाव नतीजों के बीच आज सोना थोड़ा सस्ता हुआ है।

24 कैरेट सोना: आज 12,785 रुपये प्रति ग्राम, जो कल से 80 रुपये कम है.

22 कैरेट सोना: आज 11,720 रुपये प्रति ग्राम, जो कल से 70 रुपये सस्ता है.

18 कैरेट सोना: आज 9,589 रुपये प्रति ग्राम, यानी 58 रुपये कम.

10 ग्राम के हिसाब से देखें तो:

24 कैरेट में 800 रुपये की कमी

22 कैरेट में 700 रुपये की कमी

 18 कैरेट में 580 रुपये की कमी आई है.

आज किन शहरों में क्या भाव है?

मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, केरल, नागपुर, भुवनेश्वर:

24 कैरेट – 12,785 रुपये/ग्राम

22 कैरेट – 11,720 रुपये/ग्राम

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, अयोध्या:

24 कैरेट – 12,800 रुपये/ग्राम

22 कैरेट – 11,735 रुपये/ग्राम

चेन्नई, मदुरै, त्रिची:

24 कैरेट – 12,916 रुपये/ग्राम

22 कैरेट – 11,840 रुपये/ग्राम

पटना, वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट:

24 कैरेट – 12,790 रुपये/ग्राम

22 कैरेट – 11,725 रुपये/ग्राम

ये भी पढ़ें:  

बिहार काउंटिंग के बीच शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 418 अंक नीचे