Header Image

बिहार काउंटिंग के बीच शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 418 अंक नीचे

बिहार काउंटिंग के बीच शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 418 अंक नीचे

Last Updated Nov - 14 - 2025, 11:35 AM | Source : Fela News

Share Market Update बिहार चुनाव की काउंटिंग के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर शुरू हुए।
बिहार काउंटिंग के बीच शेयर बाजार गिरा
बिहार काउंटिंग के बीच शेयर बाजार गिरा

Share Market Update: बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और NDA बड़ी बढ़त बनाए हुए है. इसी बीच शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. शुक्रवार सुबह BSE सेंसेक्स 418 अंक गिरकर 84,060.14 पर खुला, जबकि NSE निफ्टी 111 अंक टूटकर 25,767.90 पर शुरू हुआ।

चुनाव नतीजों का असर बाजार पर दिख सकता है, इसलिए सभी की नजरें बिहार पर टिकी हैं।

आज बाजार पर इन फैक्टर्स का असर देखने को मिल रहा है

1. बिहार चुनाव के नतीजे:

NDA शुरुआती रुझानों में 160 सीटों पर बढ़त में है। बाजार भी इन रुझानों पर नजर रखे हुए है।

2. अमेरिकी बाजार की गिरावट:

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। नैस्डैक 2.29% गिरा और यह एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट थी।

3. एशियाई बाजार कमजोर:

वॉल स्ट्रीट में गिरावट के असर से एशियाई बाजार भी लाल निशान में खुले। जापान का निक्केई 1.85% टूटा और दक्षिण कोरिया के बाजारों में भी गिरावट रही।

4. डॉलर इंडेक्स स्थिर:

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स आज सुबह 99.23 पर स्थिर रहा।

5. क्रूड ऑयल:

तेल की कीमतों में हल्की बढ़त दिखी, लेकिन पूरे हफ्ते में 1.4% की गिरावट की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  

सोना 2000 रुपये महंगा, चांदी भी चढ़ी —जानें रेट

Share :

Trending this week

14.2 किलो गैस सिलेंडर आज कितना सस्ता?

Apr - 11 - 2026

LPG cylinder price on April 11: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका-इ... Read More

चिल्ड्रन अलाउंस क्या है

Apr - 10 - 2026

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर साम... Read More

दूसरे दिन गिरा सोना-चांदी

Apr - 10 - 2026

Gold Silver Price Today: शुक्रवार, 10 अप्रैल को घरेलू फ्यूचर मार्केट में ... Read More