Gold-Silver Price: हफ्तेभर में महंगा सोना आज सस्ता, जानें ताजा रेट

Updated on 2026-02-26T11:47:16+05:30

Gold-Silver Price: हफ्तेभर में महंगा सोना आज सस्ता, जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price: हफ्तेभर में महंगा सोना आज सस्ता, जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: बीते करीब एक हफ्ते से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज इस बढ़त पर ब्रेक लग गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अमेरिका के कारोबारी माहौल को लेकर चिंताओं के बीच सोना-चांदी महंगे हो रहे थे. हालांकि गुरुवार, 26 फरवरी को दोनों धातुओं की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

आज सोने का ताजा भाव

आज 24 कैरेट सोना 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले 210 रुपये सस्ता है. बुधवार को इसकी कीमत 1,61,890 रुपये थी. वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जिसमें 200 रुपये की कमी आई है. इसके अलावा 18 कैरेट सोना भी 160 रुपये सस्ता होकर 1,21,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.

बुधवार को बढ़ी थीं कीमतें

गुडरिटर्न्स के अनुसार बुधवार को 24 कैरेट सोना करीब 11 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 16,189 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया था. पिछले सात दिनों में इसकी कीमत करीब 705 रुपये प्रति ग्राम बढ़ी है, यानी 100 ग्राम सोना करीब 70,500 रुपये महंगा हुआ. इसी दौरान 22 कैरेट सोना 14,840 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 12,142 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया था.

शहरों में सोने के रेट

मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु, पुणे, नागपुर, भुवनेश्वर और विजयवाड़ा में आज 24 कैरेट सोना 16,168 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,820 रुपये और 18 कैरेट 12,126 रुपये प्रति ग्राम है.

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, अयोध्या और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 16,183 रुपये, 22 कैरेट 14,835 रुपये और 18 कैरेट 12,141 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

वहीं चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और सेलम में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,277 रुपये, 22 कैरेट 14,920 रुपये और 18 कैरेट 12,765 रुपये प्रति ग्राम है.

चांदी की कीमत में भी गिरावट

आज 26 फरवरी को चांदी की कीमतों में भी कमी देखी गई है. MCX पर चांदी करीब 1 से 1.2 प्रतिशत तक सस्ती हुई है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलो है, जो कल के मुकाबले करीब 100 रुपये कम है.

यह भी पढ़े 

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी पार 25000