Header Image

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी पार 25000

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी पार 25000

Last Updated Feb - 26 - 2026, 10:29 AM | Source : Fela News

Share Market Today: आज शुरुआती कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 200 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 82,418 के स्तर पर पहुंच गया.
शेयर बाजार में तेजी
शेयर बाजार में तेजी

Share Market Today:हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 200 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 82,418 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 70 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,537 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.

GIFT निफ्टी से भी बाजार में तेजी के संकेत मिले, जो करीब 25,645 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया. कारोबार के दौरान निवेशकों की नजर एशियाई बाजारों, वॉल स्ट्रीट, रुपये की चाल, कच्चे तेल और कमोडिटी कीमतों पर बनी रहेगी.

एशियाई बाजारों में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिली. जापान का निक्केई 225 करीब 1.1 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 1.45 प्रतिशत की बढ़त रही. साउथ कोरिया का कोस्पी 1.65 प्रतिशत और कोस्डैक 0.57 प्रतिशत चढ़ा. वहीं ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी 0.8 प्रतिशत मजबूत रहा.

अमेरिकी बाजारों में भी 25 फरवरी को तेजी दर्ज की गई. S&P 500 इंडेक्स 0.81 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट 1.26 प्रतिशत चढ़ा, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 307 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ.

प्रोविजनल एक्सचेंज डेटा के अनुसार, 25 फरवरी को विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 2,991.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,118.57 करोड़ रुपये का निवेश किया.

यह भी पढ़े 

टैरिफ तनाव में भी मजबूत रुपया! डॉलर पर भारी पड़ा

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More