Gold-Silver Rate: सोना सस्ता, चांदी भी फिसली… जानिए आज के ताजा रेट

Updated on 2026-05-29T14:59:46+05:30

Gold-Silver Rate: सोना सस्ता, चांदी भी फिसली… जानिए आज के ताजा रेट

Gold-Silver Rate: सोना सस्ता, चांदी भी फिसली… जानिए आज के ताजा रेट

Gold-Silver Rate On May 29: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज राहत की खबर है. वैश्विक तनाव कम होने और अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम की खबरों के बाद सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिली है. सुरक्षित निवेश की मांग घटने से सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी आई है. शेयर बाजार में तेजी और डॉलर की मजबूती का असर भी गोल्ड मार्केट पर साफ दिखाई दे रहा है.

आज क्या हैं सोने के ताजा रेट?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब ₹400-₹500 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,55,900 से ₹1,56,100 के बीच पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर ₹1,42,800 से ₹1,43,050 के दायरे में कारोबार कर रहा है.

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: युद्ध का खतरा कम होने से निवेशकों ने सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार की ओर रुख किया.

डॉलर मजबूत हुआ: डॉलर इंडेक्स में तेजी आने से गोल्ड की मांग कमजोर पड़ी.

मुनाफावसूली: रिकॉर्ड हाई के बाद बड़े निवेशक अब मुनाफा बुक कर रहे हैं.

शादी सीजन खत्म: भारत में ज्वेलरी की मांग घटने से भी दबाव बना है.

शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,56,200
मुंबई ₹1,56,050
कोलकाता ₹1,56,050
चेन्नई ₹1,58,170

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है. आज चांदी का भाव लगभग ₹2,85,000 से ₹2,90,000 प्रति किलो के बीच कारोबार कर रहा है. वहीं 10 ग्राम चांदी का रेट करीब ₹2,850 से ₹2,900 तक पहुंच गया है.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैश्विक तनाव और कम हुआ तो सोने में और गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए गोल्ड अब भी सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है.

यह भी पढ़े 

SIP Plan: SIP की सही तारीख बन सकती है करोड़पति, जानें बड़ा फॉर्मूला