Gold-Silver Rate: सोना ₹1000 सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे, लेटेस्ट रेट देखें
Gold-Silver Rate: सोना ₹1000 सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे, लेटेस्ट रेट देखें
Gold-Silver Price Today on June 9: भारतीय सर्राफा बाजार में 9 जून 2026 को भी सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. लगातार तीसरे दिन इन कीमती धातुओं के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है. ग्लोबल मार्केट में ‘ब्लैक मंडे’ के बाद आई कमजोरी का असर अब घरेलू बाजारों में भी दिख रहा है. MCX और रिटेल मार्केट में सोना करीब ₹1000 प्रति 10 ग्राम तक और चांदी ₹500 से ₹1000 प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है.
सोने के ताजा रेट में गिरावट
आज 24 कैरेट सोने का रेट घटकर ₹1,51,800 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो कल ₹1,52,840 था. यानी इसमें ₹1040 की गिरावट दर्ज की गई है.
22 कैरेट सोना ₹1,40,000 से गिरकर ₹1,39,050 पर पहुंच गया, जबकि 18 कैरेट सोना ₹1,14,630 से घटकर ₹1,13,850 पर आ गया.
चांदी की कीमतों पर भी दबाव
चांदी भी आज गिरावट के दबाव में रही. रिटेल बाजार में चांदी का भाव 10 ग्राम के लिए ₹260-₹270 के आसपास बना हुआ है, जबकि थोक बाजार में कीमतें ₹2,59,900 से ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम के बीच दर्ज की गई हैं.
क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?
ईरान-इजरायल संघर्ष में अस्थायी राहत और हवाई हमलों पर रोक के बाद वैश्विक तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) से पैसा निकालना शुरू कर दिया है.
इसके अलावा अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में उछाल ने भी सोने की मांग घटा दी है, क्योंकि बॉन्ड पर बेहतर रिटर्न मिलने से गोल्ड की चमक फीकी पड़ जाती है.
डॉलर इंडेक्स में मजबूती भी कीमतों पर दबाव डाल रही है, जिससे MCX पर स्पॉट गोल्ड गिरकर दो महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गया है.
यह भी पढ़े