Fela News Lifestyle Header Banner

Share Market: ब्लैक मंडे के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 23000 पार

Share Market: ब्लैक मंडे के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 23000 पार

Last Updated Jun - 09 - 2026, 12:23 PM | Source : Fela News

Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूत तेजी दर्ज की जा रही है. सोमवार को आई बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार देखा गया, जिससे निवेशकों को राहत मिली है.
ब्लैक मंडे के बाद बाजार में तेजी
ब्लैक मंडे के बाद बाजार में तेजी

Share Market Today on June 9: कल की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 511 अंक की बढ़त के साथ 74035 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 136 अंक चढ़कर 23259 पर कारोबार की शुरुआत करता नजर आया.

ग्लोबल और घरेलू संकेतों से बदला सेंटिमेंट

बाजार में तेजी की बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेत हैं. अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की खरीदारी और एशियाई बाजारों में मजबूती ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. साथ ही वेस्ट एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी बाजार को सपोर्ट मिला.

सोमवार को आई थी भारी गिरावट

इससे पहले सोमवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली थी. सेंसेक्स 719 अंक गिरकर 73524 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 23123 के स्तर पर आ गया था. इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप से करीब 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

एशियाई बाजारों में मजबूत रिकवरी

एशियाई बाजारों ने भी तीन दिनों की गिरावट के बाद जोरदार वापसी की. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.77% से 4.4% की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि जापान का निक्केई 0.83% की बढ़त में रहा. हालांकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.45% की हल्की गिरावट में रहा.

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए. S&P 500 0.30% की तेजी के साथ 7405.73 पर पहुंचा, जबकि नैस्डैक 0.86% चढ़कर 25929.66 पर बंद हुआ. वहीं डॉव जोन्स 80 अंक की गिरावट के साथ 50786 पर बंद हुआ.

कच्चे तेल में हल्की गिरावट

क्रूड ऑयल के दामों में मामूली नरमी देखी गई. WTI क्रूड 0.39% गिरकर 90.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा, जबकि ब्रेंट क्रूड 94.01 डॉलर पर कारोबार कर रहा था.

डॉलर इंडेक्स और रुपया

डॉलर इंडेक्स 0.03% की गिरावट के साथ 100.04 पर रहा, जबकि रुपये में 0.79% की कमजोरी दर्ज की गई और यह 95.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

यह भी पढ़े  

ATM Cash Crisis: ATM पर संकट! छोटे शहरों में बंद हो सकती हैं कैश सेवाएं

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More