LPG गैस सिलेंडर की किल्लत पर सरकार एक्शन में, 6 बड़े कदमों का ऐलान

Updated on 2026-03-12T13:47:06+05:30

LPG गैस सिलेंडर की किल्लत पर सरकार एक्शन में, 6 बड़े कदमों का ऐलान

LPG गैस सिलेंडर की किल्लत पर सरकार एक्शन में, 6 बड़े कदमों का ऐलान

एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए कई कड़े कदम उठाए हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट को देखते हुए सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की है और एस्मा लागू किया है। सरकार ने उपभोक्ताओं से घबराने की जरूरत न होने की अपील करते हुए कहा है कि सभी के लिए पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए होटल और रेस्तरां एसोसिएशन समेत अन्य पक्षों से भी बातचीत की जा रही है।

सरकार के छह बड़े कदम

1. रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इकाइयों को घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति का निर्देश दिया गया है।

2. सरकारी और निजी रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन अधिकतम करने को कहा गया है।

3. जमाखोरी और पैनिक बुकिंग रोकने के लिए सिलेंडर बुकिंग का अंतर 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

4. घरेलू पीएनजी, वाहनों के लिए सीएनजी और घरेलू एलपीजी को प्राथमिकता दी जा रही है।

5. होटल और रेस्तरां में कमर्शियल सिलेंडर की कमी को देखते हुए तेल विपणन कंपनियों की एक विशेष समिति बनाई गई है।

6. अतिरिक्त उत्पादित एलपीजी को केवल तीन सरकारी कंपनियों—IOCL, BPCL और HPCL—को ही बेचने की अनुमति दी गई है।

सरकार ने खाड़ी देशों के अलावा अन्य देशों से भी तेल और गैस की आपूर्ति बढ़ाने के कदम उठाए हैं। रूस, ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया, कनाडा और कुछ अफ्रीकी देशों से भी खरीद के समझौते किए गए हैं। बताया जा रहा है कि एलएनजी के कई जहाज जल्द ही भारत पहुंचने वाले हैं।

कमर्शियल सिलेंडर की कमी पर नजर

 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी से होटल और रेस्तरां उद्योग में चिंता बढ़ी है। इसे देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक समिति बनाई है, जो शहरों में सिलेंडर की कमी से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करेगी। मंत्रालय का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की आपूर्ति में किसी तरह की दिक्कत नहीं है और सभी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।

यह भी पढ़े 

केरल में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, मिडिल ईस्ट संकट पर राजनीति का आरोप