Fela News Lifestyle Header Banner

केरल में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, मिडिल ईस्ट संकट पर राजनीति का आरोप

केरल में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, मिडिल ईस्ट संकट पर राजनीति का आरोप

Last Updated Mar - 11 - 2026, 04:08 PM | Source : Fela News

PM Modi Middle East War:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट के बीच भी राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अफवाह फैलाने में लगी हुई है।
केरल में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला
केरल में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर राजनीति करने और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर देश के लोगों का चिंतित होना स्वाभाविक है, क्योंकि वहां लाखों भारतीय काम करते हैं। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि जब भी कोई भारतीय विदेश में संकट में फंसता है, सरकार उसे सुरक्षित निकालने के लिए पूरी ताकत लगाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि इतने बड़े वैश्विक संकट के बीच कांग्रेस राजनीति करने की कोशिश कर रही है। उनके मुताबिक कांग्रेस जानबूझकर भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है, जिससे हालात बिगड़ सकते हैं और वहां रह रहे भारतीयों को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि बाद में यही लोग सरकार को घेरने की कोशिश करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और वाम दलों पर देश में डर और अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की अपील की।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी-एनडीए सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस और लेफ्ट इस अभियान का मजाक उड़ाते हैं। उनके मुताबिक पिछली सरकारों की नीतियों की वजह से भारत कई क्षेत्रों में विदेशों पर ज्यादा निर्भर हो गया था।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट ने एक बार फिर आत्मनिर्भर बनने की जरूरत को साबित कर दिया है। ऊर्जा के क्षेत्र में विदेशों पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने सोलर एनर्जी को बढ़ावा दिया है और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े 

LPG Crisis: पीएम मोदी पर केजरीवाल का हमला, बोले- उनकी गलती से 1 करोड़ लोग बेरोजगार

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More