Green Chili Side Effects: रोज खाते हैं ज्यादा हरी मिर्च? शरीर को हो सकते हैं नुकसान!

Updated on 2026-05-26T13:56:27+05:30

Green Chili Side Effects: रोज खाते हैं ज्यादा हरी मिर्च? शरीर को हो सकते हैं नुकसान!

Green Chili Side Effects: रोज खाते हैं ज्यादा हरी मिर्च? शरीर को हो सकते हैं नुकसान!

Green Chili Side Effects: भारतीय खाने में हरी मिर्च का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. कई लोग तो बिना हरी मिर्च के खाना अधूरा मानते हैं. सलाद हो, दाल हो या फिर सब्जी, हरी मिर्च खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा हरी मिर्च खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है?

अक्सर लोग स्वाद के चक्कर में रोजाना ज्यादा मात्रा में हरी मिर्च खा लेते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका अधिक सेवन पेट से जुड़ी कई समस्याओं की वजह बन सकता है. इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर एक दिन में कितनी हरी मिर्च खाना सही माना जाता है.

एक दिन में कितनी हरी मिर्च खाना सुरक्षित?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में 1 से 2 हरी मिर्च ही खानी चाहिए. हालांकि कुछ लोग अपनी सहनशक्ति के हिसाब से 3 से 4 मिर्च भी खा लेते हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता.

अगर आपको पहले से गैस, एसिडिटी, पेट में जलन या पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, तो हरी मिर्च बहुत कम मात्रा में ही खानी चाहिए. खास बात यह भी है कि हरी मिर्च को हमेशा खाने के साथ खाना बेहतर माना जाता है. खाली पेट इसका सेवन पेट में तेज जलन और बेचैनी बढ़ा सकता है.

हरी मिर्च खाने के फायदे भी कम नहीं

हरी मिर्च सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करती, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं.

इसके अलावा हरी मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मददगार मानी जाती है, जिससे खाना जल्दी पचता है. कुछ लोग इसे वजन घटाने में भी फायदेमंद मानते हैं क्योंकि यह कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को थोड़ा तेज कर सकती है.

विशेषज्ञ बताते हैं कि हरी मिर्च खाने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे मूड बेहतर महसूस हो सकता है.

ज्यादा सेवन बन सकता है परेशानी की वजह

फायदे होने के बावजूद जरूरत से ज्यादा हरी मिर्च खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है. अधिक मिर्च खाने से पेट में जलन, गैस, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं.

कुछ लोगों को मुंह में छाले, गले में जलन और पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है. जिन लोगों को अल्सर या पाइल्स की समस्या है, उनके लिए ज्यादा हरी मिर्च खाना और भी नुकसानदायक माना जाता है.

स्वाद और सेहत दोनों के लिए जरूरी है संतुलन

डॉक्टर्स का कहना है कि सही मात्रा में खाई गई हरी मिर्च शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि फायदे देती है. लेकिन स्वाद के चक्कर में जरूरत से ज्यादा सेवन करना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है. इसलिए हरी मिर्च का सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए.

यह भी पढ़े

Heatwave Risk: रात की गर्मी से बढ़ा खतरा, दिल्ली में हार्ट मरीज बढ़े