हरियाणवी गीत टटीरी विवाद: रैपर बादशाह को महिला आयोग समन

Updated on 2026-03-06T17:22:52+05:30

हरियाणवी गीत टटीरी विवाद: रैपर बादशाह को महिला आयोग समन

हरियाणवी गीत टटीरी विवाद: रैपर बादशाह को महिला आयोग समन

बॉलीवुड रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह विवादों में फंस गए हैं। हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में रैप करने पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें 13 मार्च को तलब किया है।

बादशाह पर आरोप हैं कि 'टटीरी' गाने में हरियाणवी स्कूल की बच्चियों को यूनिफॉर्म पहनाकर बस पर चढ़ाया गया, स्कूल बैग फेंकवाए गए और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। गाने की शूटिंग जींद जिले में हुई थी और यह गीत 1 मार्च को रिलीज़ हुआ। इसमें कैथल की बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज शामिल है।

यूट्यूब पर अब तक इस गाने को दो मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। रिलीज के बाद रैप के बोल और वीडियो पर विवाद शुरू हो गया। जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने गाने और वीडियो पर आपत्ति जताई और तुरंत प्रतिबंध की मांग की।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने में इस्तेमाल शब्द और सीन बच्चों के लिए गलत संदेश दे रहे हैं। बच्चियों को पढ़ाई से दूर दिखाना और अभद्र भाषा का इस्तेमाल समाज में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

हरियाणा महिला आयोग ने पानीपत के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर 13 मार्च को बादशाह और शिकायतकर्ताओं को सुनवाई के लिए बुलाया है। यह सुनवाई जिला उपायुक्त कार्यालय, पानीपत में महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया करेंगे।

यह भी पढ़े

रश्मिका-विजय रिसेप्शन में रामचरण पहुंचे बिना जूते-चप्पल, वजह हैरान