Fela News Lifestyle Header Banner

रश्मिका-विजय रिसेप्शन में रामचरण पहुंचे बिना जूते-चप्पल, वजह हैरान

रश्मिका-विजय रिसेप्शन में रामचरण पहुंचे बिना जूते-चप्पल, वजह हैरान

Last Updated Mar - 05 - 2026, 05:57 PM | Source : Fela News

Ramcharan: हैदराबाद में रश्मिका और विजय का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ, जिसमें स्टार्स ने खूब चर्चा बटोरी। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान राम चरण की अनोखी स्टाइल पर गया। वे काले कपड़े पहने और बिना जूते-चप्पल नंगे पैर में नजर आए।
रश्मिका-विजय रिसेप्शन में रामचरण पहुंचे बिना जूते-चप्पल
रश्मिका-विजय रिसेप्शन में रामचरण पहुंचे बिना जूते-चप्पल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन के लिए नजर आए। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अभिनेता राम चरण की अनोखी स्टाइल ने खींचा

राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ इस रिसेप्शन में पहुंचे। उन्होंने सिर से पैर तक काले कपड़े पहने थे और सबसे खास बात यह थी कि वे बिना जूते-चप्पल, यानी नंगे पैर ही आए थे। उनकी यह स्टाइल देखकर कई लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं।

इसका कारण राम चरण द्वारा पालन की जा रही 'अयप्पा दीक्षा' है। यह भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा किया जाने वाला कठिन और पवित्र व्रत माना जाता है। इस व्रत में 41 दिन तक कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना होता है। इसमें काले या नीले कपड़े पहनना, सादगी से रहना, नंगे पैर रहना, ब्रह्मचर्य का पालन, मांसाहारी भोजन और शराब से दूर रहना, साथ ही बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना शामिल है।

राम चरण पहले भी इस दीक्षा का पालन कर चुके हैं। 2023 में ऑस्कर समारोह में भी वह इसी व्रत का पालन करते हुए नंगे पैर नजर आए थे।

यह भी पढ़े 

मद्रास हाईकोर्ट ने रोकी ‘द केरला स्टोरी 2’ की अवैध ब्रॉडकास्टिंग

 

 

 

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More