YouTube पर 10,000 व्यूज पर कितनी कमाई, जानें जरूरी नियम

Updated on 2026-02-05T10:43:41+05:30

YouTube पर 10,000 व्यूज पर कितनी कमाई, जानें जरूरी नियम

YouTube पर 10,000 व्यूज पर कितनी कमाई, जानें जरूरी नियम

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब एक बड़ा कमाई का प्लेटफॉर्म बन चुका है। कई यूट्यूबर्स आज इस माध्यम से हर महीने लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। जितना ज्यादा आपका कंटेंट लोगों को पसंद आएगा, उतनी ही आपकी कमाई भी बढ़ेगी। शुरुआत करने वाले क्रिएटर्स के लिए भी यहां कमाई के अच्छे मौके मौजूद हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यूट्यूब पर 10,000 व्यूज आने पर कितनी कमाई हो सकती है।

यूट्यूब से कमाई कैसे होती है?

यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम जॉइन करना जरूरी होता है। इसके तहत आपको गूगल ऐडसेंस के जरिए अपने वीडियो को मॉनेटाइज करने की सुविधा मिलती है। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपके चैनल पर पिछले एक साल में कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 घंटे का वॉचटाइम होना चाहिए। इसके अलावा, यदि आपके यूट्यूब शॉर्ट्स पर 90 दिनों में 1 करोड़ व्यूज हैं, तो भी आप पात्र माने जाते हैं।

कमाई का तरीका क्या है?

यूट्यूब प्री-रोल, डिस्प्ले और अन्य विज्ञापन फॉर्मेट के जरिए वीडियो पर एड दिखाता है। विज्ञापनदाता इन एड्स के लिए यूट्यूब को भुगतान करते हैं, जो क्लिक और इंप्रेशन के आधार पर तय होता है। इस कमाई में से 55 प्रतिशत हिस्सा क्रिएटर्स को मिलता है, जबकि 45 प्रतिशत यूट्यूब अपने पास रखता है।

10,000 व्यूज पर कितनी कमाई हो सकती है?

इसका कोई तय आंकड़ा नहीं है। कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपका कंटेंट किस कैटेगरी का है और आपकी ऑडियंस किस देश से है। फिर भी अनुमान के तौर पर 10,000 व्यूज पर 50 से 150 डॉलर तक की कमाई हो सकती है।

यह भी पढ़े 

AI का दौर आएगा, पर इन नौकरियों पर नहीं पड़ेगा असर