दोहरी नागरिकता केस में राहुल गांधी पर जांच के आदेश
दोहरी नागरिकता केस में राहुल गांधी पर जांच के आदेश
Case Against Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. Allahabad High Court की लखनऊ बेंच ने दोहरी नागरिकता मामले में बड़ा फैसला देते हुए उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद केस दर्ज होने की संभावना तेज हो गई है.
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटते हुए साफ कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाए. अदालत ने माना कि राहुल गांधी पर लगे दोहरी नागरिकता के आरोपों की जांच जरूरी है.
याचिका से शुरू हुआ मामला
यह पूरा मामला कर्नाटक के बीजेपी नेता विग्नेश शिशिर की याचिका से शुरू हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के पास भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की नागरिकता भी है और इसी आधार पर रायबरेली में एफआईआर की मांग की थी.
कानूनी धाराओं का हवाला
याचिकाकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, पासपोर्ट एक्ट और फॉरेनर्स एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है. दावा किया गया है कि एक सांसद द्वारा दो पासपोर्ट रखना कानून का उल्लंघन हो सकता है.
अब क्या होगा आगे?
पहले यह याचिका निचली अदालतों से खारिज हो चुकी थी, लेकिन अब हाईकोर्ट ने उसे पलटते हुए मामले को नई दिशा दी है. कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वह खुद जांच करे या किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराए.
इस फैसले के बाद साफ है कि मामला खत्म नहीं हुआ, बल्कि अब नए सिरे से जांच और कानूनी कार्रवाई की राह खुल गई है, जिससे राहुल गांधी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.
यह भी पढ़े