Iran-US War: मिसाइल हमले से कैसे बचे मुज्तबा खामेनेई? लीक ऑडियो में बड़ा खुलासा

Updated on 2026-03-17T13:18:54+05:30

Iran-US War: मिसाइल हमले से कैसे बचे मुज्तबा खामेनेई? लीक ऑडियो में बड़ा खुलासा

Iran-US War: मिसाइल हमले से कैसे बचे मुज्तबा खामेनेई? लीक ऑडियो में बड़ा खुलासा

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई 28 फरवरी को हुए अमेरिकी-इजरायली मिसाइल हमले में बाल-बाल बच गए। एक लीक ऑडियो के मुताबिक, हमले से कुछ मिनट पहले ही वह अपने घर से बाहर बगीचे में टहलने निकल गए थे, जिससे उनकी जान बच गई।

रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला तेहरान स्थित सुप्रीम लीडर के परिसर पर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:32 बजे किया गया। उस समय मुज्तबा खामेनेई घर के अंदर मौजूद नहीं थे। इस हमले में उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के मारे जाने का दावा किया गया है।

लीक ऑडियो में यह भी कहा गया है कि हमले में मुज्तबा खामेनेई की पत्नी, बेटे और उनके साले की मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य बड़े अधिकारी भी इस हमले का शिकार बने।

वहीं, एक रिकॉर्डिंग के मुताबिक मुज्तबा खामेनेई को इस हमले में हल्की चोट आई थी। बताया गया है कि मलबा गिरने के बावजूद वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। दावा यह भी किया गया है कि हमले का मकसद पूरे खामेनेई परिवार को निशाना बनाना था, जिसके चलते परिसर में एक साथ कई मिसाइल दागी गईं।

हमले के बाद से मुज्तबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। उनकी लोकेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें गुप्त स्थान पर रखा गया है, जबकि अन्य में उनके विदेश में इलाज की बात कही जा रही है।

 यह भी पढ़े 

400 अफगानों की मौत का आरोप, तालिबान ने पाकिस्तान को घेरा, जवाब भी आया