अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा? इंस्टाग्राम पोस्ट से चर्चाएं तेज

Updated on 2026-06-09T13:24:09+05:30

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा? इंस्टाग्राम पोस्ट से चर्चाएं तेज

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा? इंस्टाग्राम पोस्ट से चर्चाएं तेज

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका नाम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें और भी तेज हो गई हैं.

हाल ही में अभिषेक और माहिरा दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. माहिरा शर्मा ने ब्लैक टैंक टॉप और जींस में अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा, लेकिन लोगों का ध्यान उनके हाथ में नजर आए ब्लैक प्लस साइन ब्रेसलेट पर गया.

दिलचस्प बात यह रही कि लगभग उसी समय अभिषेक शर्मा ने भी अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें उनके हाथ में भी ठीक वैसा ही प्लस साइन ब्रेसलेट दिखाई दिया. यही समानता सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और दोनों के लिंकअप की चर्चाओं को और हवा मिल गई.

फैंस का मानना है कि दोनों के बीच कोई खास कनेक्शन या रिश्ता हो सकता है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है. आईपीएल 2026 के दौरान भी अभिषेक के हाथ में यह ब्रेसलेट कई बार देखा गया था, जिससे अटकलों को और मजबूती मिली.

फिलहाल दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है. माहिरा शर्मा टीवी और पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें ‘बिग बॉस 13’ और कई टीवी शोज से लोकप्रियता मिली है।

यह भी पढ़े 

क्या फिर दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट? शादी की चर्चा तेज