Fela News Lifestyle Header Banner

क्या फिर दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट? शादी की चर्चा तेज

क्या फिर दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट? शादी की चर्चा तेज

Last Updated Jun - 08 - 2026, 01:32 PM | Source : Fela News

Jennifer Winget 2nd Marriage: टीवी स्टार जेनिफर विंगेट की शादी की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है। चर्चा है कि वह सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम को डेट कर रही हैं और जल्द शादी कर सकती हैं।
क्या फिर दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट?
क्या फिर दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट?

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर जल्द ही सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अब अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी कर रहे हैं।

वेडिंग रूमर्स ने पकड़ी रफ्तार

शादी की अटकलों को तब और हवा मिली जब जेनिफर ने सोशल मीडिया पर एक वेडिंग डांस रील पर प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा फैंस ने यह भी नोटिस किया कि वह हाल के दिनों में शादी और वेडिंग प्लानिंग से जुड़े कई अकाउंट्स फॉलो कर रही हैं। इसके बाद से उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वेकेशन में मिला शादी का प्रपोजल?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इश्माएल विलियम ने एक खास वेकेशन के दौरान जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि, दोनों की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

शुरू हुई शादी की तैयारियां!

सूत्रों का दावा है कि दोनों अपनी ड्रीम वेडिंग की प्लानिंग में जुटे हैं। शादी की थीम, डेकोरेशन और अन्य तैयारियों को लेकर एक विशेष मूड बोर्ड भी तैयार किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, यह शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हो सकती है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रहेगी।

करण वाही संग अफवाहों पर भी लगा विराम

कुछ समय पहले जेनिफर का नाम टीवी अभिनेता करण वाही के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, करण वाही ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए साफ कर दिया था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी

जेनिफर विंगेट की पहली शादी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। दोनों की मुलाकात लोकप्रिय टीवी शो 'दिल मिल गए' के सेट पर हुई थी। प्यार परवान चढ़ा और अप्रैल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली।

अब फैंस को इंतजार है कि जेनिफर विंगेट अपनी शादी की खबरों पर कब मुहर लगाती हैं। फिलहाल, उनकी दूसरी शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़े 

Shilpa Shinde: "जो उखाड़ना है उखाड़ लो!" विवादों के बीच शिल्पा शिंदे का पलटवार

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More