‘Ishqbaaz’ फेम नवनींद्र बहल का 76 साल में निधन, 5 साल पहले पति को खोया

Updated on 2026-03-17T13:44:05+05:30

‘Ishqbaaz’ फेम नवनींद्र बहल का 76 साल में निधन, 5 साल पहले पति को खोया

‘Ishqbaaz’ फेम नवनींद्र बहल का 76 साल में निधन, 5 साल पहले पति को खोया

स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘इश्कबाज’ में दादी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली नवनिंद्र बहल का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे कनु बहल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kanu Behl (@kanubehl)

नवनिंद्र बहल के निधन की खबर सामने आते ही फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं। कनु बहल ने अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने उन्हें अपनी ताकत, मार्गदर्शक और प्रेरणा बताया।

उनके इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने भी दुख जताया। कई लोगों ने उनकी एक्टिंग और किरदार को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि नवनिंद्र बहल ने निर्देशक ललित बहल से शादी की थी, जिनका 2021 में कोविड-19 के कारण निधन हो गया था। पति के निधन के करीब पांच साल बाद अब नवनिंद्र बहल ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

नवनिंद्र बहल ने बहुत कम उम्र में ही अभिनय की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने टीवी के अलावा ‘माचिस’, ‘ओए लकी! लकी ओए!’ और ‘क्वीन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके साथ ही वह कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहीं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी इंडस्ट्री से ही मिली।

यह भी पढ़े  

4 ऑस्कर जीतने वाली हॉरर फिल्म ने मचाया धमाल, OTT पर उपलब्ध