Last Updated Mar - 17 - 2026, 12:37 PM | Source : Fela News
Oscar 2026: 15 मार्च की रात ऑस्कर 2026 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई। इस दौरान कई फिल्मों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिनमें वन बैटल ऑफ अनदर और सिनर्स ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए।
ऑस्कर 2026 का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ, जहां दुनियाभर के सितारों ने शिरकत की। इस बार कई फिल्मों का दबदबा देखने को मिला, लेकिन हॉरर फिल्म सिनर्स ने खास ध्यान खींचा।
फिल्म सिनर्स को कुल 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, जिनमें से इसने 4 अवॉर्ड अपने नाम किए। इन अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर (माइकल बी. जॉर्डन), बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले (रयान कूगलर), बेस्ट सिनेमैटोग्राफी (ऑटम ड्यूराल्ड अकार्पा) और बेस्ट ओरिजिनल स्कोर (लुडविग गोरानसन) शामिल हैं।
फिल्म की कहानी 1930 के दशक के मिसिसिपी के एक कस्बे की है, जहां माइकल बी. जॉर्डन ने दो जुड़वा भाइयों का किरदार निभाया है। दोनों अपने अतीत को छोड़कर नई जिंदगी शुरू करने लौटते हैं, लेकिन उनका सामना एक रहस्यमयी और खतरनाक शक्ति से होता है। इसके बाद उनके आसपास डरावनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं और उन्हें उस बुरी ताकत से लड़ना पड़ता है।
इस फिल्म में माइकल बी. जॉर्डन के साथ हेली स्टेनफेल्ड, डेलरॉय लिंडो, जैक ओ'कोनेल, वुन्मी मोसाकु, माइल्स कैटन और जेमी लॉसन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़े
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More