Kartik Maas 2025: कार्तिक मास कब शुरू होगा? जानें महत्व, नियम और परंपराएं

Updated on 2025-09-30T10:55:30+05:30

Kartik Maas 2025: कार्तिक मास कब शुरू होगा? जानें महत्व, नियम और परंपराएं

Kartik Maas 2025: कार्तिक मास कब शुरू होगा? जानें महत्व, नियम और परंपराएं

Kartik Month 2025: भारतीय पंचांग के अनुसार कार्तिक साल का आठवां महीना होता है. हिंदू धर्म में यह महीना खास माना जाता है क्योंकि इस दौरान भगवान विष्णु लंबे समय बाद नींद से जागते हैं.

कार्तिक मास 2025 कब है?

  • इस साल कार्तिक मास 8 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 5 नवंबर 2025 तक चलेगा. इस पूरे महीने में व्रत, पूजा, स्नान और दान का बड़ा महत्व होता है.

कार्तिक मास का महत्व

  • सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करने का नियम है, जिसे कार्तिक स्नान कहा जाता है.
  • इस महीने भजन, कीर्तन, दीपदान और तुलसी पूजा करने से पुण्य मिलता है.
  • करवा चौथ, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार इसी महीने पड़ते हैं.

क्या करें

  • श्रीहरि और माता लक्ष्मी की पूजा करें.
  • रोज तुलसी की पूजा और दीपक जलाएं.
  • गीता का पाठ करें.
  • भगवान दामोदर को दीप अर्पित करें.
  • हरि नाम का जाप करें.

क्या न करें

  • तामसिक भोजन (मांसाहार आदि) से परहेज करें
  • अपशब्द या गलत व्यवहार न करें.
  • तन और मन से शुद्ध रहें.
  • किसी भी पशु-पक्षी को नुकसान न पहुंचाएं.