Kerala Assembly Election:हार से तिलमिलाई कांग्रेस को थरूर की नसीहत, BJP की तारीफ

Updated on 2026-05-05T13:35:44+05:30

Kerala Assembly Election:हार से तिलमिलाई कांग्रेस को थरूर की नसीहत, BJP की तारीफ

Kerala Assembly Election:हार से तिलमिलाई कांग्रेस को थरूर की नसीहत, BJP की तारीफ

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजों ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है. खराब प्रदर्शन के बाद अब पार्टी के भीतर सवाल उठने लगे हैं. इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खुलकर माना कि अब सिर्फ समीक्षा नहीं, बल्कि गहरे आत्ममंथन और रणनीतिक बदलाव की जरूरत है.

हार के बाद कांग्रेस को थरूर की सीधी सलाह

 शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस को अब गंभीरता से यह समझना होगा कि आखिर लगातार कई राज्यों में पार्टी क्यों कमजोर पड़ रही है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पहले भी आत्ममंथन की बातें हुईं, लेकिन अब चुनावी नतीजों ने बता दिया है कि पार्टी को जमीनी स्तर पर खुद को बदलना होगा.

केरल मॉडल से सीखने की बात

 थरूर ने कहा कि केरल में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है, इसलिए यह देखना जरूरी है कि वहां कौन सी रणनीति काम आई. अगर एक राज्य में पार्टी अच्छा कर सकती है तो उसी मॉडल को दूसरे राज्यों में भी लागू किया जा सकता है. उनके मुताबिक यही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा सबक है.

BJP की रणनीति की खुलकर तारीफ

 शशि थरूर ने भाजपा की चुनावी मशीनरी की भी खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बंगाल और असम जैसे राज्यों में बेहद प्रोफेशनल तरीके से चुनाव लड़ा. भाजपा का संगठन मजबूत है, संसाधनों का इस्तेमाल असरदार है और उनका चुनावी अभियान बेहद योजनाबद्ध होता है.

कांग्रेस को सीखना होगा नया चुनावी गणित

 थरूर ने इशारों में कहा कि सिर्फ पुराने नारों से काम नहीं चलेगा. अगर कांग्रेस को वापसी करनी है तो उसे भाजपा की संगठन क्षमता, चुनाव प्रबंधन और मतदाताओं तक पहुंचने के तरीके से सीख लेकर नई रणनीति बनानी होगी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति का संदेश लोगों को जोड़ने वाला होना चाहिए, बांटने वाला नहीं.

यह भी पढ़े 

ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल पर मौत का तांडव, ट्रक में घुसी कार, 3 खत्म