Header Image

ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल पर मौत का तांडव, ट्रक में घुसी कार, 3 खत्म

ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल पर मौत का तांडव, ट्रक में घुसी कार, 3 खत्म

Last Updated May - 05 - 2026, 01:22 PM | Source : Fela News

Greater Noida Accident: रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे विवेक की सफर में दर्दनाक मौत हो गई. ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया और तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी, तीन जिंदगियां खत्म हो गईं.
ईस्टर्न पेरिफेरल पर मौत का तांडव
ईस्टर्न पेरिफेरल पर मौत का तांडव

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार अचानक आगे चल रहे ट्रक के पीछे घुस गई, जिसमें पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई.

ट्रक के पीछे घुसी कार, उड़ गए परखच्चे

 जानकारी के मुताबिक वाराणसी निवासी विवेक अपनी पत्नी ममता, बेटी परी और दोस्त हरिराम के साथ कार से सफर कर रहे थे. सुबह करीब 3 बजे शाहपुर अंडरपास के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से आ रही कार सीधे उसमें जा घुसी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई.

पति-पत्नी समेत 3 की मौत, बच्ची जिंदगी की जंग में

 हादसे में विवेक, उनकी पत्नी ममता और दोस्त हरिराम गंभीर रूप से फंस गए. पुलिस ने कार काटकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही तीनों को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं सात साल की बेटी परी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

हादसे के बाद मचा कोहराम, ट्रक चालक फरार

 घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. परिवार में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़े 

मुस्लिम वोटों में सेंध, महिला भरोसा टूटा... बंगाल में ममता कैसे हारी?

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More