Kitchen Hacks: सर्दियों में मटर कैसे रखें ताज़ा? जानें आसान स्टोरेज टिप्स
Kitchen Hacks: सर्दियों में मटर कैसे रखें ताज़ा? जानें आसान स्टोरेज टिप्स
सर्दियों में हरे मटर खूब मिलते हैं और हर डिश का स्वाद बढ़ा देते हैं. लेकिन दिक्कत यह होती है कि ज्यादा मटर कैसे लंबे समय तक ताजा रखा जाए. कई लोग मटर को थैली में भरकर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन कुछ दिनों में मटर सिकुड़ने लगती है और उसका स्वाद भी कम हो जाता है.
इसलिए मटर को सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है, ताकि उसका रंग, स्वाद और ताजगी महीनेभर बनी रहे. नीचे कुछ आसान तरीके दिए हैं, जिनसे आप मटर को फ्रिज में या बिना फ्रिज भी लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं.
मटर को लंबे समय तक ताजा रखने के तरीके
मटर को ताजा रखने का सबसे अच्छा तरीका है ब्लांचिंग. इससे मटर का हरा रंग और टेस्ट बना रहता है और यह फ्रीजर में महीनों खराब नहीं होती. इसके लिए मटर छीलकर धो लें, 2–3 मिनट उबलते पानी में डालें, फिर तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में निकाल लें. कपड़े पर फैलाकर हल्का सुखाएं और फिर एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग में भरकर फ्रीजर में रख दें. इस तरह मटर 8–12 महीने तक ताजा रहती है.
बिना फ्रिज मटर कैसे स्टोर करें?
धूप में सुखाकर रखें –मटर को 2–3 दिन धूप में सुखाएं. पूरी तरह सूखने पर कपड़े की थैली या एयरटाइट बॉक्स में रखें. इससे मटर 2–3 महीने तक खराब नहीं होगी.
हल्दी वाले पानी में रखें –अगर सिर्फ एक रात के लिए मटर ताजा रखना हो, तो पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और मटर को इसमें भिगोकर रखें. यह तरीका लगभग 12 घंटे तक मटर को ताजा बनाए रखता है.
यह भी पढ़ें