Fela News Lifestyle Header Banner

Ginger Tea: अदरक वाली चाय और वजन घटाने पर रिसर्च क्या कहती है?

Ginger Tea: अदरक वाली चाय और वजन घटाने पर रिसर्च क्या कहती है?

Last Updated Nov - 21 - 2025, 12:02 PM | Source : Fela News

Ginger Tea Benefits: नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्टडी रिव्यू के मुताबिक, अदरक खाने से वजन पर अच्छा असर पड़ता है. इस रिसर्च में कुल 14 स्टडीज की जांच
अदरक वाली चाय और वजन घटाने पर रिसर्च क्या कहती है?
अदरक वाली चाय और वजन घटाने पर रिसर्च क्या कहती है?

भारत में अदरक वाली चाय बहुत पसंद की जाती है. इसका स्वाद तो बढ़िया होता ही है, साथ ही इसे सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. वजन घटाने के लिए लोग ग्रीन टी, कॉफी जैसी चीजें पीते हैं, और कई बार सवाल उठता है कि क्या अदरक वाली चाय भी वजन कम कर सकती है? इसी को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है. आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.

क्या कहती है रिसर्च?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक रिव्यू में बताया गया है कि अदरक का सेवन वजन पर हल्का-सा सकारात्मक असर डाल सकता है. इस रिसर्च में 14 स्टडीज शामिल थीं, जिनमें 473 लोग थे. नतीजों में दिखा कि अदरक खाने से वजन थोड़ा कम हुआ, कमर-हिप रेशियो में सुधार देखा गया और फास्टिंग ग्लूकोज व इंसुलिन रेजिस्टेंस में कमी मिली. अदरक गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में भी मदद करता है. हालांकि इसका BMI, ट्राइग्लिसराइड्स या LDL कोलेस्ट्रॉल पर कोई बड़ा असर नहीं दिखा. मतलब असर छोटे स्तर पर है, लेकिन पॉजिटिव है.

क्या अदरक वाली चाय वजन घटाती है?

असर तो है, लेकिन बहुत बड़ा नहीं. रिसर्च भी सीमित है. फिर भी अगर रोज की चाय में अदरक डालते हैं तो यह स्वाद बढ़ाने के साथ हेल्थ को हल्का-सा बूस्ट दे सकता है.

अदरक के दूसरे फायदे

अदरक पाचन सुधारता है, उल्टी-मतली में राहत देता है, सूजन कम करता है और इंफेक्शन से बचाता है. मधुमेह और कुछ गंभीर बीमारियों का खतरा कम करने में भी मददगार माना जाता है. इसमें पोटेशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं. हालांकि सिर्फ अदरक से ये जरूरतें पूरी नहीं होतीं, लेकिन यह एक अच्छा सपोर्टिव ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें:  

घर पर बनाएं वेज ऑमलेट, स्वाद ऐसा कि एग लवर्स भी खुश

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More