शेर ने पकड़ी गर्दन, सेकंडों में पलटा खेल... वीडियो देख दहल उठे लोग

Updated on 2026-02-18T13:34:55+05:30

शेर ने पकड़ी गर्दन, सेकंडों में पलटा खेल... वीडियो देख दहल उठे लोग

शेर ने पकड़ी गर्दन, सेकंडों में पलटा खेल... वीडियो देख दहल उठे लोग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ एक बड़ा सबक भी दिया है. इस वीडियो में एक युवक की छोटी सी लापरवाही उसे गंभीर खतरे में डाल देती है. युवक एक शेर के बेहद करीब जाकर बैठ जाता है, जिसे वह शायद सुरक्षित या पालतू समझ रहा था. लेकिन कुछ ही सेकंड में जो हुआ, उसने यह साबित कर दिया कि जंगली जानवर कभी भी पूरी तरह भरोसेमंद नहीं होते.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर सीढ़ियों पर आराम से बैठा हुआ है. उसका व्यवहार सामान्य और शांत नजर आता है. आसपास का माहौल भी सामान्य दिखता है, जिससे युवक को लगता है कि शेर से कोई खतरा नहीं है. इसी विश्वास के साथ युवक धीरे-धीरे शेर के पास जाकर बैठ जाता है और उसे अपने पास बुलाने की कोशिश करता है. शुरुआत में शेर भी शांत रहता है और धीरे-धीरे युवक के करीब आता है.

लेकिन अचानक शेर का व्यवहार बदल जाता है. वह खेल-खेल में युवक की गर्दन पकड़ लेता है और उसे दबाने लगता है. यह दृश्य इतना अचानक होता है कि युवक को संभलने का मौका भी नहीं मिलता. कुछ पल के लिए ऐसा लगता है कि युवक की जान खतरे में पड़ गई है. वहां मौजूद लोग भी इस घटना को देखकर घबरा जाते हैं.

इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति, जो संभवतः शेर का केयरटेकर था, तुरंत आगे आता है और शेर को जोर से मारकर युवक को छुड़ाने की कोशिश करता है. केयरटेकर की इस तेज प्रतिक्रिया की वजह से शेर युवक को छोड़ देता है. जैसे ही शेर की पकड़ ढीली होती है, युवक तुरंत उठकर वहां से दूर भाग जाता है. इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते टल जाता है.

यह पूरा घटनाक्रम महज 30 से 40 सेकंड का है, लेकिन इसने इंटरनेट पर लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया है. वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इस घटना को बेहद खतरनाक बताया, जबकि कुछ ने कहा कि यह वीडियो लोगों के लिए एक चेतावनी है.

विशेषर्जा का कहना है कि शेर जैसे जंगली जानवर अपनी प्राकृतिक प्रवृत्ति के अनुसार ही व्यवहार करते हैं. उन्हें प्रशिक्षित किया जा सकता है, लेकिन उनका मूल स्वभाव नहीं बदलता. यही कारण है कि ऐसे जानवरों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है.

यह वायरल वीडियो एक अहम संदेश देता है कि जंगली जानवरों से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है. समझदारी और सतर्कता ही ऐसे खतरों से बचने का सबसे बेहतर तरीका है.

यह भी पढ़े

बजट सत्र में सियासी संग्राम, अखिलेश का योगी पर तीखा पलटवार