Love Astrology: प्यार में ग्रह बाधा? ज्योतिष बताएगा रिश्ते की समस्या और समाधान
Love Astrology: प्यार में ग्रह बाधा? ज्योतिष बताएगा रिश्ते की समस्या और समाधान
Love Astrology: कई बार आप किसी के बहुत करीब आना चाहते हैं, लेकिन सामने वाला वैसा महसूस नहीं करता. ज्योतिष के अनुसार यह सिर्फ भावनाओं का खेल नहीं, बल्कि ग्रहों का असर भी होता है. वेदिक ज्योतिष कहता है कि प्रेम, आकर्षण और रिश्तों का मूल सूत्र शुक्र, चंद्रमा और बुध से जुड़ा है. जब ये ग्रह संतुलित होते हैं तो रिश्ता आसान चलता है, और दोष होने पर समस्याएं बढ़ती हैं।
हर ग्रह मन और रिश्तों पर अलग असर डालता है—
शुक्र आकर्षण देता है, चंद्र भावनाओं को स्थिर करता है, बुध समझदारी व कम्युनिकेशन को मजबूत करता है, गुरु भरोसा बनाता है और शनि रिश्ते में अनुशासन व स्थायित्व लाता है। छोटे से दोष के सही उपाय से रिश्ता बेहतर हो सकता है। यह कोई जादू नहीं, बल्कि एक आसान गाइड है।
कौन-सा ग्रह क्या असर डालता है?
शुक्र (Venus):
आकर्षण और चार्म का ग्रह. कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो लोग आपकी ओर खिंचते हैं. शुक्र को शुभ बनाने के लिए शुक्र मंत्र जपें. जरूरत हो तो ज्योतिषी की सलाह से हीरा या पिंक पर्ल पहन सकते हैं।
चंद्र (Moon):
भावनाओं का ग्रह. कमजोर चंद्रमा रिश्तों में गलतफहमी और अस्थिरता लाता है. इसे मजबूत करने के लिए चंद्र स्तोत्र पढ़ें या सोमवार/पूर्णिमा को दूध का दान करें।
बुध (Mercury):
हास्य, समझदारी और कम्युनिकेशन का कारक. रिलेशनशिप को हेल्दी रखने में बुध की बड़ी भूमिका है. बुध को ठीक रखने के लिए बुध मंत्र जपें, हरी चीजें दान करें और लिखना या गाना जैसी क्रिएटिव चीजें करें।
गुरु (Jupiter):
विवाह, सम्मान और भरोसे का ग्रह. इसका मजबूत होना रिश्ते को आगे बढ़ाता है. गुरु के उपाय रिश्ते में परिपक्वता और विश्वास बढ़ाते हैं।
शनि (Saturn):
अनुशासन और जिम्मेदारी का ग्रह. शनि अशुभ होने पर दूरियां, ब्रेकअप या तलाक तक की स्थिति ला सकता है. यह गलत व्यवहार और धोखे पर सख्त दंड देता है. शनि को शांत रखने के लिए अच्छे कर्म और अनुशासन जरूरी है।
यह भी पढ़ें: