Fela News Lifestyle Header Banner

Vastu Tips 2026: नवंबर में लाएं ये 5 शुभ वस्तुएं बढ़ेगा धन लाभ

Vastu Tips 2026: नवंबर में लाएं ये 5 शुभ वस्तुएं बढ़ेगा धन लाभ

Last Updated Nov - 11 - 2025, 01:50 PM | Source : Fela News

Vastu Tips 2026: नवंबर 2026 में घर की सकारात्मकता और धन बढ़ाने के लिए ये 5 शुभ वास्तु वस्तुएं जरूर रखें. ये वस्तुएं सौभाग्य, सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक मानी
नवंबर में लाएं ये 5 शुभ वस्तुएं बढ़ेगा धन लाभ
नवंबर में लाएं ये 5 शुभ वस्तुएं बढ़ेगा धन लाभ

Vastu Tips 2026: साल 2025 खत्म होने को है और हर कोई चाहता है कि नया साल 2026 खुशियों और समृद्धि से भरा हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवंबर का महीना घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन बढ़ाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। अगर इस समय कुछ खास शुभ वस्तुएं घर में लाई जाएं तो आने वाला साल भाग्यशाली हो सकता है।

ज्योतिषियों के मुताबिक, नवंबर में घर में श्रीयंत्र, पारद शिवलिंग, पिरिट क्रिस्टल बॉल, शालिग्राम और स्वस्तिक यंत्र रखना शुभ माना जाता है। इनसे घर में धन, सफलता और शांति आती है।

श्रीयंत्र देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे घर या ऑफिस में उत्तर-पूर्व दिशा में लाल या पीले कपड़े पर रखने से धन की कमी दूर होती है और नए मौके मिलते हैं।

पारद शिवलिंग घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसे पूजा घर में रखकर रोज जल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और परिवार में शांति व स्वास्थ्य बढ़ता है।

पिरिट क्रिस्टल बॉल, जिसे “फूल्स गोल्ड” भी कहा जाता है, धन आकर्षित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शुभ मानी जाती है। इसे ऑफिस की मेज, दुकान के कैश काउंटर या घर की उत्तर दिशा में रखें।

शालिग्राम, भगवान विष्णु का प्रतीक, घर में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा लाता है। इसे तुलसी के पास या विष्णु मूर्ति के साथ रखें और नियमित पूजा करें।

स्वस्तिक यंत्र शुभता और मंगल का प्रतीक है। इसे दरवाजे या दुकान पर लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। लाल रंग का स्वस्तिक सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि यह घर में सौभाग्य और समृद्धि बनाए रखता है। 

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष 02 July 2026

Jul - 02 - 2026

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 27 June 2026

Jun - 27 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 26 June 2026

Jun - 26 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More