Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार शिव अभिषेक से दूर होंगे ग्रह दोष
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार शिव अभिषेक से दूर होंगे ग्रह दोष
Mahashivratri 2026 Jalabhishek: महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन शिव पूजा में एक लोटा जल भी पर्याप्त माना जाता है, लेकिन राशि अनुसार जलाभिषेक करने से विशेष फल मिलता है। शिवपुराण के अनुसार इससे दुख, दरिद्रता और ग्रह दोष दूर होते हैं।
राशि अनुसार शिव अभिषेक विधि
> मेष – जल में गुड़ या शहद मिलाकर अभिषेक करें, 108 बार “ॐ नमः शिवाय” जप करें।
> वृषभ – दूध और दही से अभिषेक करें, सांब सदाशिव मंत्र का जप करें।
> मिथुन – गन्ने के रस से अभिषेक करें, ग्रह दोष कम होते हैं।
> कर्क – जल में 108 चावल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
> सिंह – शहद से अभिषेक करें, लाल चंदन लगाएं और रुद्राष्टक पढ़ें।
> कन्या – भांग मिले जल से अभिषेक करें, शिव चालीसा का पाठ करें।
> तुला – घी से अभिषेक करें, धन, संतान सुख और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
> वृश्चिक – गंगाजल में गुलाब जल मिलाकर अभिषेक करें, वैवाहिक सुख बढ़ता है।
> धनु – जल चढ़ाकर पीली सरसों अर्पित करें, सौभाग्य बढ़ता है।
> मकर – बिल्व पत्र और जल से अभिषेक करें, काले तिल मिलाएं, शनि की शुभता मिलती है।
> कुंभ – सरसों तेल या पंचामृत से अभिषेक करें, रोग और भय से राहत मिलती है।
> मीन – घी और गंगाजल से अभिषेक करें, 108 अक्षत अर्पित कर महामृत्युंजय मंत्र जपें।
यह भी पढ़े