आम आदमी पार्टी विधायक पठान माजरा के खिलाफ दुष्कर्म मामले में हुई बड़ी कार्रवाई
आम आदमी पार्टी विधायक पठान माजरा के खिलाफ दुष्कर्म मामले में हुई बड़ी कार्रवाई
पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक पठान माजरा के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपी विधायक के फरार होने के बाद अब पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। यही नहीं, पुलिस ने उनकी तलाश तेज करते हुए जगह-जगह उनके पोस्टर भी लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पठान माजरा पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद से ही विधायक फरार हैं। पुलिस की कई टीमों ने उनकी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वे अब तक गिरफ्त से बाहर हैं।
अब उनके देश से बाहर भागने की आशंका के चलते पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है ताकि वे किसी भी हाल में देश छोड़कर न जा सकें। पंजाब पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को विधायक की लोकेशन की जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। इस घटना ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है, वहीं विपक्ष ने AAP सरकार पर आरोपी विधायक को बचाने के आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें:
रिटायरमेंट से पहले सुनवाई टालने पर भड़के CJI गवई कहा...