भागलपुर पुल हादसे पर बड़ा एक्शन, इंजीनियर सस्पेंड; सम्राट ने राजनाथ से की बात

Updated on 2026-05-04T13:17:14+05:30

भागलपुर पुल हादसे पर बड़ा एक्शन, इंजीनियर सस्पेंड; सम्राट ने राजनाथ से की बात

भागलपुर पुल हादसे पर बड़ा एक्शन, इंजीनियर सस्पेंड; सम्राट ने राजनाथ से की बात

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद बिहार सरकार एक्शन मोड में आ गई है. पुल का स्पैन गिरने के बाद लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया है. वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हालात संभालने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की है. सरकार अब वैकल्पिक आवागमन और जल्द मरम्मत की तैयारी में जुट गई है.

हादसे के बाद इंजीनियर पर गिरी गाज

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विक्रमशिला सेतु हादसे में जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यपालक अभियंता को सस्पेंड कर दिया गया है. सरकार यह जानना चाहती है कि मरम्मत के निर्देश के बावजूद इतनी बड़ी चूक कैसे हुई.

तीन महीने तक लग सकता है मरम्मत में समय

अधिकारियों के मुताबिक, पुल का जो हिस्सा ध्वस्त हुआ है उसे पूरी तरह दुरुस्त करने में करीब तीन महीने लग सकते हैं.

इस दौरान भागलपुर और आसपास के इलाकों की आवाजाही प्रभावित रहेगी, इसलिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था तेज कर दी है.

CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री से की बात

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत की है.

आर्मी की तकनीकी मदद लेने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि मरम्मत और अस्थायी यातायात व्यवस्था जल्द हो सके.

श्रीकृष्ण सिंह सेतु बना वैकल्पिक रास्ता

फिलहाल आम लोगों और बड़े वाहनों के लिए श्रीकृष्ण सिंह सेतु को वैकल्पिक मार्ग घोषित किया गया है.

प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है ताकि भागलपुर का संपर्क पूरी तरह ठप न हो.

छोटे वाहनों के लिए नाव और स्टीमर सेवा

सरकार छोटे वाहनों और स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए नाव व स्टीमर सेवा शुरू करने की तैयारी में है.

इससे गंगा पार के लोगों को राहत देने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि पुल बंद रहने से हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

दिसंबर तक नए पुल से मिलेगी राहत

डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दावा किया कि विक्रमशिला सेतु के समानांतर गंगा पर बन रहा नया पुल इस साल दिसंबर तक चालू कर दिया जाएगा.

अगर ऐसा हुआ तो भागलपुर क्षेत्र को लंबे समय के लिए बड़ी राहत मिल सकती है.

रात 12:35 बजे मिली थी स्लैब गिरने की सूचना

अधिकारियों ने बताया कि देर रात करीब 12:35 बजे स्लैब ध्वस्त होने की जानकारी मिली थी.

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत पुल खाली कराया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. अब सरकार इस पूरे मामले में तकनीकी जांच भी करवा रही है.

यह भी पढ़े 

मेट्रो-नमो भारत स्टेशन के पास सस्ते फ्लैट्स, DDA की नई स्कीम जानें!