Header Image

मेट्रो-नमो भारत स्टेशन के पास सस्ते फ्लैट्स, DDA की नई स्कीम जानें!

मेट्रो-नमो भारत स्टेशन के पास सस्ते फ्लैट्स, DDA की नई स्कीम जानें!

Last Updated May - 04 - 2026, 11:49 AM | Source : Fela News

Cheap Flats Near Delhi Metro Station: दिल्ली में मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास घर खरीदने का सुनहरा मौका आने वाला है. DDA की नई TOD नीति के तहत 500 मीटर दायरे में किफायती फ्लैट्स बनेंगे.
मेट्रो-नमो भारत स्टेशन के पास सस्ते फ्लैट्स
मेट्रो-नमो भारत स्टेशन के पास सस्ते फ्लैट्स

Delhi News: दिल्ली में घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास किफायती फ्लैट्स बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. DDA की नई TOD नीति के तहत राजधानी के 207 वर्ग किमी इलाके में बड़े स्तर पर आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित किए जाएंगे. इसका मकसद लोगों को स्टेशन के पास घर देना, ट्रैफिक कम करना और दिल्ली की भीड़भाड़ को व्यवस्थित करना है.

क्या है DDA की TOD और NOD नीति?

DDA ने मेट्रो कॉरिडोर के दोनों तरफ 500 मीटर और नमो भारत स्टेशनों के 500 मीटर दायरे को विशेष विकास क्षेत्र घोषित करने की तैयारी की है.

मेट्रो वाले हिस्से को TOD Zone और नमो भारत लाइन के आसपास के हिस्से को NOD Zone कहा जाएगा.

यानी अब स्टेशन के आसपास तेजी से रिहायशी और कमर्शियल विकास होगा.

207 वर्ग किमी में बदलेगी दिल्ली की तस्वीर

यह योजना दिल्ली के करीब 207 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लागू होगी.

इस बड़े दायरे में नई ऊंची इमारतें, आधुनिक सोसायटी, बेहतर सड़कें और स्टेशन से जुड़े आवासीय कॉम्प्लेक्स तैयार किए जाएंगे.

DDA का मानना है कि इससे राजधानी का शहरी ढांचा पूरी तरह बदल जाएगा.

स्टेशन के पास बनेंगे ऊंचे फ्लैट्स

नई नीति के तहत 400 से 500 तक FAR यानी ज्यादा ऊंची इमारतें बनाने की अनुमति दी जाएगी.

इसका सीधा मतलब है कि मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास हाईराइज फ्लैट्स का निर्माण तेजी से होगा और ज्यादा लोगों को कम जगह में घर मिल सकेंगे.

65% हिस्सा सिर्फ घरों के लिए होगा

DDA ने साफ किया है कि कुल निर्मित क्षेत्र का 65 फीसदी हिस्सा केवल आवासीय उपयोग के लिए अनिवार्य होगा.

यानी इस स्कीम का फोकस सिर्फ कमर्शियल बिल्डिंग नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए सस्ते और किफायती फ्लैट्स तैयार करना है.

इससे मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है.

मंत्रालय के साथ जल्द शुरू होगी बड़ी बैठक

DDA उपाध्यक्ष एन. सरवण कुमार ने बताया है कि इस नीति को जमीन पर उतारने के लिए आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के साथ जल्द हाई लेवल बैठकें होंगी.

इसके बाद अलग-अलग कॉरिडोर पर निर्माण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा.

क्या होगा सबसे बड़ा फायदा?

इस योजना से लोगों को ऑफिस, बाजार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बेहद पास घर मिलेंगे.

रोजाना लंबा सफर कम होगा, ट्रैफिक दबाव घटेगा और दिल्ली में रहने का ढंग ज्यादा सुविधाजनक बनेगा.

यानि आने वाले समय में मेट्रो स्टेशन के पास घर लेना सबसे बड़ा स्मार्ट निवेश साबित हो सकता है.

यह भी पढ़े 

3 महीने बेवजह जेल में रखा, हाईकोर्ट ने यूपी सरकार पर ठोका जुर्माना!

Share :

Trending this week

पीएम मोदी की अपील का असर

May - 13 - 2026

पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच प्रधानमंत... Read More

भाई प्रतीक के निधन से टूटे अखिलेश

May - 13 - 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अप... Read More

DTC बसों में बंद होंगे पिंक टिकट

May - 12 - 2026

दिल्ली में महिलाओं के लिए DTC बसों में मुफ्त सफर की व्यवस्... Read More