शुरुआती गिरावट के बाद बाजार संभला, सेंसेक्स 343 अंक उछला
शुरुआती गिरावट के बाद बाजार संभला, सेंसेक्स 343 अंक उछला
Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 2 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही. प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 गिरावट के साथ खुले.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 167.26 अंक या 0.21 फीसदी गिरकर 80,555.68 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 28.95 अंक या 0.12 फीसदी फिसलकर 24,796.50 के स्तर पर ओपन हुआ. हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही दोनों सूचकांकों में तेजी देखने को मिली और ये हरे निशान में आ गए.
सुबह करीब 9:35 बजे तक सेंसेक्स 238 अंक की बढ़त के साथ 80,961 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 63 अंक चढ़कर 24,888 के स्तर पर पहुंच गया.
बीएसई के टॉप गेनर में अडानी पोर्ट्स, एटरनल, पावरग्रिड और रिलायंस शामिल रहे. वहीं, टॉप लूजर में ट्रेंट, टाइटन, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर रहे.
रविवार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. सेंसेक्स 1,546.84 अंक या 1.88 फीसदी गिरकर 80,722.94 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 495.20 अंक या 1.96 फीसदी टूटकर 24,825.45 के स्तर पर बंद हुआ.
उस दिन बीएसई बास्केट से टीसीएस, सन फार्मा और टाइटन टॉप गेनर रहे थे, जबकि एसबीआई, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, टाटा स्टील और रिलायंस टॉप लूजर में शामिल थे. निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली थी, जबकि निफ्टी आईटी में तेजी दर्ज की गई थी.
यह भी पढ़े