Met Gala 2026: मेट गाला में करण जौहर बने ‘किंग’, मनीष मल्होत्रा के लुक ने लूटी महफिल

Updated on 2026-05-05T12:35:23+05:30

Met Gala 2026: मेट गाला में करण जौहर बने ‘किंग’, मनीष मल्होत्रा के लुक ने लूटी महफिल

Met Gala 2026: मेट गाला में करण जौहर बने ‘किंग’, मनीष मल्होत्रा के लुक ने लूटी महफिल

फिल्ममेकर करण जौहर ने मेट गाला 2026 में ऐसा डेब्यू किया कि पूरी महफिल उन्हीं के नाम हो गई. फैशन की दुनिया की सबसे बड़ी रात माने जाने वाले इस इवेंट में करण जौहर ने अपने अंदाज, कॉन्फिडेंस और शाही लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया. जैसे ही वह रेड कार्पेट पर उतरे, कैमरे लगातार उनकी ओर घूम गए और सोशल मीडिया पर उनका लुक वायरल होने लगा.

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

मनीष मल्होत्रा के आउटफिट ने बनाया ‘किंग’

 करण जौहर का यह खास लुक मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था. ‘फ्रेम्ड इन एटर्निटी’ नाम के इस आउटफिट में करण ने पावर शोल्डर वाली विंटेज जैकेट, मल्टी लेयर्ड डिटेलिंग और लगभग छह फीट लंबी हैंड पेंटेड केप पहनी थी. इस आउटफिट को तैयार करने में 80 से ज्यादा कारीगरों ने करीब 85 दिन तक मेहनत की. पूरे लुक में ऐसा रॉयल टच था कि करण किसी शाही दरबार के महाराजा जैसे नजर आए.

राजा रवि वर्मा की कला से मिला अनोखा स्पर्श

 इस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसकी विजुअल इंस्पिरेशन भारत के महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से ली गई थी. भारतीय कला, रंगों और भावनाओं को फैशन में पिरोकर करण का लुक सिर्फ एक कॉस्ट्यूम नहीं बल्कि एक चलता-फिरता आर्ट पीस बन गया. यही वजह रही कि इंटरनेशनल फैशन क्रिटिक्स ने भी इसे सबसे अलग और यादगार बताया.

ज्वेलरी ने बढ़ाई शान

 करण ने अपने लुक को मल्टी-जेमस्टोन नेकलेस, स्टेटमेंट रिंग्स और क्लासी एक्सेसरीज के साथ पूरा किया. उनका पूरा स्टाइल ऐसा था जिसमें मॉडर्न फैशन और भारतीय विरासत का शानदार मेल दिखा.

करण ने कहा- यह मेरे लिए बेहद पर्सनल था

 करण जौहर ने बताया कि वह मेट गाला में सिर्फ भारत को दिखाने नहीं, बल्कि अपनी जड़ों को महसूस करते हुए पहुंचना चाहते थे. उन्होंने कहा कि यह लुक उनके लिए एक इमोशनल ट्रिब्यूट है, क्योंकि उनकी फिल्मों की भावनाएं और रंग भी भारतीय कला से ही निकलते हैं.

इतिहास भी रच गए करण

 करण जौहर मेट गाला में भारत को रिप्रेजेंट करने वाले पहले फिल्म निर्देशक बन गए हैं. इससे पहले यहां शाहरुख खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियां नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार करण ने निर्देशक होते हुए भी फैशन मंच पर ऐसा दबदबा बनाया कि हर तरफ बस उन्हीं की चर्चा है.

यह भी पढ़े 

मुनव्वर के घर आई खुशखबरी! तीसरी बार बने पिता, Photos वायरल