Header Image

मुनव्वर के घर आई खुशखबरी! तीसरी बार बने पिता, Photos वायरल

मुनव्वर के घर आई खुशखबरी! तीसरी बार बने पिता, Photos वायरल

Last Updated May - 04 - 2026, 12:02 PM | Source : Fela News

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी के घर नन्ही परी ने दस्तक दी है. दूसरी पत्नी महजबीन ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद मुनव्वर ने अस्पताल से फोटो शेयर कर फैंस संग खुशखबरी बांटी.
मुनव्वर के घर आई खुशखबरी! तीसरी बार बने पिता
मुनव्वर के घर आई खुशखबरी! तीसरी बार बने पिता

Munawar Faruqui Daughter: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी खुद मुनव्वर ने अस्पताल से तस्वीरें शेयर कर दी. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट आते ही फैंस और सेलेब्स ने बधाइयों की झड़ी लगा दी.

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

‘घर बरकत आई’ लिखकर दी खुशखबरी

मुनव्वर ने 1 मई की रात इंस्टाग्राम पर पत्नी का हाथ थामे और नवजात के साथ कुछ भावुक तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा— “घर बरकत आई… Blessed, अल्हम्दुलिल्लाह, दुआ में खास याद रखें.” बस फिर क्या था, पोस्ट वायरल हो गई और कमेंट सेक्शन प्यार से भर गया.

तीसरी बार पिता बने मुनव्वर

यह मुनव्वर के पिता बनने का तीसरा मौका है. उनकी पहली शादी से एक बेटा मिकेल है. वहीं मेहजबीन की पहले से एक बेटी है, जिसे मुनव्वर अपना चुके हैं. अब दोनों की जिंदगी में एक नन्ही बेटी के आने से परिवार और बड़ा हो गया है.

दूसरी शादी के बाद आई सबसे बड़ी खुशखबरी

मुनव्वर ने मई 2024 में मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से गुपचुप निकाह किया था. दोनों ने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा, लेकिन अब बेटी के जन्म के साथ उन्होंने फैंस को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल दिखाया है. अस्पताल से सामने आई तस्वीरों में मुनव्वर बेहद इमोशनल नजर आए.

फैंस बोले- माशाअल्लाह, घर सच में बरकत से भर गया

पोस्ट सामने आते ही वरुण धवन समेत कई सितारों और हजारों फैंस ने कमेंट कर मुबारकबाद दी. कोई उन्हें ‘लकी डैड’ कह रहा है तो कोई नन्ही परी के लिए दुआएं भेज रहा है. इंटरनेट पर फिलहाल सिर्फ एक ही चर्चा है— मुनव्वर फारूकी के घर आई ये सबसे प्यारी खुशखबरी.

यह भी पढ़े  

Raja Shivaji Review: सिर्फ फिल्म नहीं जज्बात है ‘राजा शिवाजी’, क्यों जरूर देखें?

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More