Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी का व्रत कैसे करें और इससे क्या लाभ होता है
Updated on 2025-05-08T14:24:02+05:30
Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी का व्रत कैसे करें और इससे क्या लाभ होता है
Mohini Ekadashi 2025 Vrat: वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था। इस दिन व्रत और पूजा करने से पापों से छुटकारा मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस बार मोहिनी एकादशी का व्रत गुरुवार, 8 मई 2025 को रखा गया है। गुरुवार भी भगवान विष्णु को समर्पित दिन है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है।
व्रत कैसे रखें:
- इस दिन नहाते समय साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल न करें, सादे पानी से स्नान करें।
- अगर संभव हो तो निर्जला व्रत रखें, यानी बिना पानी के उपवास। नहीं तो फलाहार या सिर्फ पानी का सेवन कर सकते हैं।
- व्रत में आप फल, दूध, आलू, मूंगफली, सिंघाड़ा, साबूदाना आदि खा सकते हैं।
- चावल, मसूर दाल, बैंगन, गाजर जैसे तामसिक चीज़ों से परहेज करें।
- कांसे के बर्तन में खाना न खाएं और दूसरों के घर का भोजन न लें।
व्रत के फायदे:
- पुराने पापों का नाश होता है और मोक्ष का रास्ता खुलता है।
- भगवान विष्णु की पूजा और तुलसी अर्पित करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।
- करियर, व्यापार, रिश्ते और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
- ऐसा माना जाता है कि इस व्रत से उतना पुण्य मिलता है जितना हजार गाय दान करने या सौ यज्ञ करने से मिलता है।
नोट: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है।