Navratri Vrat Rules: पहली बार रख रहे नवरात्रि व्रत? जानें 9 दिनों के नियम

Updated on 2025-09-22T11:31:49+05:30

Navratri Vrat Rules: पहली बार रख रहे नवरात्रि व्रत? जानें 9 दिनों के नियम

Navratri Vrat Rules: पहली बार रख रहे नवरात्रि व्रत? जानें 9 दिनों के नियम

Shardiya Navratri 2025 Vrat Rules: इस साल नवरात्रि की शुरुआत सोमवार, 22 सितंबर 2025 से होगी और समापन 1 अक्टूबर को होगा। 2 अक्टूबर को विजयदशमी और प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

नवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो 9 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है। साल में चार नवरात्रियां होती हैं, लेकिन आश्विन मास की नवरात्रि सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है।

अगर आप पहली बार नवरात्रि व्रत रख रहे हैं, तो इसके नियमों को जानना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती से व्रत टूट सकता है।

क्या करें नवरात्रि व्रत में

  • नवरात्रि शुरू होने से पहले घर और पूजाघर की अच्छी तरह सफाई करें।
  • पूजा सामग्री पहले से इकट्ठा कर लें और हो सके तो नए वस्त्र पहनें।
  • पहले दिन स्नान करके व्रत का संकल्प लें।
  • कलश स्थापना करें और उसमें जल, सुपारी, दूर्वा, फूल व नारियल रखें।
  • 9 दिनों तक अखंड ज्योति जलाने का संकल्प लें।
  • हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करें और आरती व मंत्र जाप करें।
  • व्रत के दौरान केवल सात्विक भोजन करें जैसे कुट्टू, सिंघाड़ा, साबूदाना, आलू, फल और जूस।
  • साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करें।

क्या न करें नवरात्रि व्रत में

  • मांसाहार, प्याज-लहसुन और तामसिक भोजन न करें।
  • शराब, सिगरेट और तंबाकू से दूर रहें।
  • नौ दिनों तक बाल, नाखून या दाढ़ी न काटें।
  • दाल और अनाज का सेवन न करें।

नवरात्रि व्रत का महत्व

  • मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा से मन और आत्मा पवित्र होती है।
  • व्रत से नकारात्मक विचार कम होते हैं और एकाग्रता बढ़ती है।
  • सात्विक भोजन से शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन तंत्र को आराम मिलता है।