NCERT किताब में न्यायपालिका भ्रष्टाचार और पेंडिंग केस खुलासा

Updated on 2026-02-24T12:02:44+05:30

NCERT किताब में न्यायपालिका भ्रष्टाचार और पेंडिंग केस खुलासा

NCERT किताब में न्यायपालिका भ्रष्टाचार और पेंडिंग केस खुलासा

NCERT Book Corruption In Judiciary:National Council of Educational Research and Training (NCERT) ने कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब जारी की है। इस किताब के एक अध्याय को लेकर चर्चा हो रही है। इसमें भारतीय न्यायपालिका की भूमिका और उससे जुड़ी चुनौतियों को समझाया गया है। किताब में कहा गया है कि न्यायिक व्यवस्था में अलग-अलग स्तरों पर भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है।

किताब के अनुसार, अदालतों के सामने कई चुनौतियां हैं। इनमें भ्रष्टाचार के साथ-साथ लंबित मामलों की बड़ी संख्या भी शामिल है। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में करीब 81 हजार मामले लंबित हैं। हाईकोर्ट में लगभग 62 लाख और जिला व निचली अदालतों में करीब 4 करोड़ 70 लाख मामले लंबित बताए गए हैं।

किताब में जजों की कमी, कानून की जटिल प्रक्रिया और अदालतों में सुविधाओं की कमी को भी बड़ी समस्या बताया गया है। इन कारणों से मामलों के निपटारे में देरी होती है।

नई किताब में समाधान का भी उल्लेख है। इसमें बताया गया है कि जजों को आचार संहिता का पालन करना होता है और उन्हें अदालत के अंदर और बाहर अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए। शिकायत दर्ज कराने के लिए CPGRAMS पोर्टल का भी जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़े 

एग्जाम कॉपियों ने बिगाड़ा DU प्रोफेसर का मूड