Header Image

एग्जाम कॉपियों ने बिगाड़ा DU प्रोफेसर का मूड

एग्जाम कॉपियों ने बिगाड़ा DU प्रोफेसर का मूड

Last Updated Feb - 23 - 2026, 06:05 PM | Source : Fela News

दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर का वीडियो वायरल है, जिसमें उन्होंने छात्रों से परीक्षा कॉपियों में फालतू और अजीब जवाब लिखने पर मजाकिया लेकिन गंभीर अपील की.
एग्जाम कॉपियों ने बिगाड़ा DU प्रोफेसर का मूड
एग्जाम कॉपियों ने बिगाड़ा DU प्रोफेसर का मूड

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक असिस्टेंट प्रोफेसर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जांचते समय छात्रों की लिखावट और जवाबों को देखकर अपनी नाराजगी और परेशानी जाहिर करती नजर आ रही हैं.

हालांकि उनका अंदाज हल्का-फुल्का और मजाकिया है, लेकिन संदेश बेहद गंभीर है- पढ़ाई को गंभीरता से ले और आंसरशीट में 'क्रिएटिविटी दिखाने के नाम पर फालतू बातें न लिखें.

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shikha Sharma (@phd_wali_ladki)

वीडियो में प्रोफेसर शिखा शर्मा हाथ जोड़कर छात्रों से अपील करती दिखाई देती हैं. वह कहती हैं, "मेरी डीयू के सभी स्टूडेंट्स से गुजारिश है, ये अत्याचार हम शिक्षकों पर मत करो." उनकी बातों से साफ झलकता है कि कोपियां जांचते समय उन्हें किस तरह के जवाब पढ़ने पड़ रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ छात्र सवालों के जवाब देने के बजाय फिल्म 'कृष' का गाना लिख रहे हैं, तो कुछ पन्ने भरने के लिए सिर्फ दो-तीन शब्द बार-बार दोहरा रहे हैं.

प्रोफेसर ने यह भी बताया कि कई कॉपियों में लिखावट इतनी खराब है कि समझना मुश्किल हो जाता है कि छात्र कहना क्या चाहता है. ऐसे में मूल्यांकन करना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. उन्होंने छात्रों को यह समझाने की कोशिश की कि सिर्फ 7-8 पन्ने भर देने से अच्छे अंक नहीं मिलते. जरूरी यह है कि जो भी लिखा जाए, वह सही, सटीक और विषय से जुड़ा हो.

वीडियो के अंत में उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, 'मेरा मूड खराब हो गया है, कृपया पढ़ना शुरू कर दो." उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे एक रियलिटी चेक के रूप में देख रहे हैं.

कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए. किसी ने लिखा, "लगता है मेरी आंसरशीट मैडम के पास पहुंच गई, तो किसी ने कहा, "इस बार माफ कर दीजिए, अगली बार से गाना नहीं लिखूंगा."

हालांकि इस पूरे मामले में एक बड़ा संदेश भी छिपा है. परीक्षा केवल औपचारिकता नहीं होती, बल्कि यह छात्र की समझ और मेहनत का आकलन करने का माध्यम है. अगर छात्र सिर्फ पन्ने भरने को ही लक्ष्य बना लें, तो वे खुद अपने भविष्य के साथ समझौता कर रहे होते हैं. प्रोफेसर की अपील यही बताती है कि गुणवत्ता मात्रा से ज्यादा महत्वपूर्ण है.

यह वीडियो छात्रों और शिक्षकों के बीच के रिश्ते को भी एक अलग नजरिए से दिखाता है. जहां एक ओर शिक्षक मूल्यांकन के दौरान जिम्मेदारी निभाते हैं, वहीं छात्रों की लापरवाही उन्हें निराश कर सकती है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने हंसी के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर किया है कि परीक्षा में ईमानदारी और तैयारी कितनी जरूरी है.

यह भी पढ़े 

UGC ने उजागर किए 32 फर्जी विश्वविद्यालय, दिल्ली सबसे आगे

Share :

Trending this week

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More

JEE Advanced 2026 रिजल्ट डेट जारी?

May - 23 - 2026

देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. IIT ... Read More