New Aadhaar App फुल वर्जन लॉन्च, अब कार्ड रखने की जरूरत नहीं

Updated on 2026-01-27T12:16:41+05:30

New Aadhaar App फुल वर्जन लॉन्च, अब कार्ड रखने की जरूरत नहीं

New Aadhaar App फुल वर्जन लॉन्च, अब कार्ड रखने की जरूरत नहीं

UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अब आधार से जुड़ी सेवाओं को और आसान और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। New Aadhaar App का फुल वर्जन 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी आधार ऑफिशियल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी गई है। इस नए ऐप के आने के बाद आधार से जुड़े कई काम ऐसे होंगे, जिन्हें अब तक लोगों को आधार सेंटर जाकर या फिजिकल कार्ड दिखाकर करना पड़ता था । नए Aadhaar App का मकसद लोगों की रोजमर्रा की दिक्कतों को कम करना और डिजिटल पहचान को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। UIDAI इस ऐप को इस तरह डिजाइन कर रहा है कि आम यूजर भी बिना किसी तकनीकी परेशानी के इसे आसानी से इस्तेमाल कर सके। 

घर बैठे अपडेट हो सकेंगी आधार की जानकारियां 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, New Aadhaar App के फुल वर्जन में यूजर्स को आधार से जुड़ी कई जानकारियां खुद अपडेट करने की सुविधा मिल सकती है। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी शामिल हो सकती है। अभी इन अपडेट्स के लिए लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है, लेकिन नए ऐप के जरिए यह प्रक्रिया काफी हद तक ऑनलाइन हो सकती है। 

आधार कार्ड की जरूरत होगी कम 

UIDAI के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, नए ऐप के आने के बाद फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत लगभग खत्म हो सकती है। अगर आप होटल में चेक-इन कर रहे हैं या किसी जगह पहचान दिखानी है और आधार कार्ड घर पर भूल गए हैं, तो भी परेशानी नहीं होगी। ऐप के जरिए डिजिटल आधार का इस्तेमाल कर पहचान साबित की जा सकेगी। 

QR कोड वेरिफिकेशन से बढ़ेगी सुरक्षा 

New Aadhaar App में QR कोड वेरिफिकेशन फीचर भी शामिल किया जा सकता है। इस फीचर की मदद से किसी भी व्यक्ति के आधार की तुरंत पुष्टि की जा सकेगी। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो किराएदार रखते हैं, घरेलू सहायक या ड्राइवर नियुक्त करते हैं। QR कोड स्कैन कर यह पता लगाया जा सकेगा कि आधार असली है या नहीं । 

एंड्रॉयड और iPhone दोनों के लिए उपलब्ध होगा ऐप 

नया Aadhaar App एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google Play Store और iPhone यूजर्स के लिए Apple App Store पर उपलब्ध होगा। UIDAI का दावा है कि ऐप का इंटरफेस बेहद सरल होगा, ताकि पहली बार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी कोई परेशानी न हो। 

और डेटा सुरक्षा पर खास फोकस 

UIDAI ने साफ किया है कि नए आधार ऐप में यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी को प्राथमिकता दी जाएगी। बिना यूजर की अनुमति कोई भी जानकारी साझा नहीं की जाएगी और हर वेरिफिकेशन सुरक्षित तरीके से होगा। 

मिलाकर, New Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च होने के बाद आधार से जुड़े कई काम तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल हो जाएंगे। यह कदम न सिर्फ फिजिकल डॉक्यूमेंट पर निर्भरता कम करेगा, बल्कि डिजिटल इंडिया की दिशा में भी एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़े 

फरवरी में बदलेगा Siri का चेहरा, Gemini Al से बनेगा बेहद स्मार्ट