Header Image

फरवरी में बदलेगा Siri का चेहरा, Gemini Al से बनेगा बेहद स्मार्ट

फरवरी में बदलेगा Siri का चेहरा, Gemini Al से बनेगा बेहद स्मार्ट

Last Updated Jan - 27 - 2026, 12:07 PM | Source : Fela News

Apple फरवरी में Gemini Al से लैस नया Siri ला सकता है। यह Siri को ज्यादा स्मार्ट बनाएगा, जबकि जून में WWDC 2026 पर चैटबॉट स्टाइल Siri आने की उम्मीद है।
Gemini Al
Gemini Al

एपल लंबे समय से अपने वॉयस असिस्टेंट Siri को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए दौर के मुताबिक ढालने की कोशिश कर रहा है। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple फरवरी में Gemini AI से पावर्ड नया Siri लॉन्च कर सकता है। यह अपडेट Siri को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, संदर्भ समझने में सक्षम और यूजर फ्रेंडली बना देगा। माना जा रहा है कि यह बदलाव Apple Intelligence के भविष्य की दिशा तय करेगा। 

Siri को पहली बार 2010 में लॉन्च किया गया था और एक समय पर यह वॉयस असिस्टेंट काफी क्रांतिकारी माना जाता था। लेकिन बीते कुछ सालों में जनरेटिव AI के उभार के साथ Siri, ChatGPT और Gemini जैसे एडवांस टूल्स से पीछे छूट गई। खुद एपल ने भी WWDC 2024 में स्वीकार किया था कि Siri को नेक्स्ट जेनरेशन AI क्षमताओं की जरूरत है। इन-हाउस AI मॉडल्स में देरी और तकनीकी चुनौतियों के चलते एपल को बाहरी पार्टनर की तलाश करनी पड़ी। 

इसी कड़ी में एपल ने Google के Gemini AI को चुना। रिपोर्ट्स के अनुसार, एपल ने OpenAl और Anthropic जैसी कंपनियों से भी बातचीत की थी, लेकिन लागत, डेटा कंट्रोल और प्राइवेसी से जुड़े कारणों से Google के साथ साझेदारी ज्यादा व्यावहारिक साबित हुई। Gemini Al की मदद से Siri अब यूजर के सवालों को ज्यादा गहराई से समझ सकेगा और जटिल कमांड्स पर बेहतर जवाब दे पाएगा।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, फरवरी में आने वाला Gemini - पावर्ड Siri पूरी तरह से चैटबॉट नहीं होगा, लेकिन यह मौजूदा Siri से काफी अलग और उन्नत होगा। यह अपडेट iOS 26.4 के साथ बीटा वर्जन में आ सकता है और मार्च या अप्रैल तक आम यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। इस सिस्टम को एपल के Foundation Models वर्जन 10 पर आधारित बताया जा रहा है, जिसमें लगभग 1.2 ट्रिलियन पैरामीटर्स होंगे। खास बात यह है कि शुरुआती तौर पर ये AI फीचर्स एपल के Private Cloud Compute सर्वर पर चलेंगे, ताकि यूजर प्राइवेसी पर कंपनी का पूरा नियंत्रण बना रहे। 

हालांकि, असली बड़ा बदलाव जून में देखने को मिलेगा। WWDC 2026 में एपल एक पूरी तरह नया, चैटबॉट स्टाइल Siri पेश कर सकता है। यह नया Siri लंबे और नेचुरल कन्वर्सेशन करने में सक्षम होगा, ठीक वैसे ही जैसे ChatGPT या Gemini काम करते हैं। iOS 27 के साथ आने वाले इस Siri वर्जन में यूजर फॉलो-अप सवाल पूछ सकेंगे, जटिल टास्क्स को एक साथ पूरा करवा सकेंगे और ज्यादा पर्सनलाइज्ड जवाब पा सकेंगे। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चैटबॉट Siri एपल फाउंडेशन मॉडल वर्जन 11 पर आधारित होगा, जो ज्यादा तेज और सटीक होगा। कुछ एडवांस फीचर्स के लिए Google Cloud का भी सहारा लिया जा सकता है, हालांकि एपल प्राइवेसी को लेकर अपने सख्त रुख पर कायम रहेगा। 

कुल मिलाकर, Gemini Al के साथ Siri का यह नया अवतार एपल के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। अगर यह बदलाव सफल रहा, तो Siri एक बार फिर Al असिस्टेंट की रेस में मजबूती से वापसी कर सकता है और Apple Intelligence को एक नई पहचान दिला सकता है। 

यह भी पढ़े 

बिना OTP भी उड़ सकता है WhatsApp अकाउंट, ये 5 सुरक्षा उपाय जानना जरूरी

Share :

Trending this week

बार-बार AC ऑन-ऑफ करना पड़ सकता है भारी, बढ़ेगा बिल!

May - 26 - 2026

AC Use Tips: देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कई... Read More

Smart TV में HDR क्यों जरूरी?

May - 25 - 2026

Smart TV HDR: आजकल नया Smart TV खरीदते समय लोग सिर्फ स्क्रीन साइज या क... Read More

गर्मी में ऐसे चलाएं AC

May - 21 - 2026

AC Use Tips For Summer: देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़... Read More