नोएडा में SIR ड्यूटी से परेशान टीचर का BLO पद से इस्तीफा

Updated on 2025-11-24T12:11:14+05:30

नोएडा में SIR ड्यूटी से परेशान टीचर का BLO पद से इस्तीफा

नोएडा में SIR ड्यूटी से परेशान टीचर का BLO पद से इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया के दौरान एक महिला सहायक अध्यापिका ने काम के ज़्यादा दबाव की वजह से BLO पद से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अध्यापिका पिंकी सिंह सेक्टर-94 के गेझा स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ाती हैं. उन्हें थायराइड की समस्या है और घर में भी कुछ पारिवारिक दिक्कतें चल रही हैं, जिसके कारण वे दोहरी जिम्मेदारी संभाल नहीं पा रही थीं।

क्या था पूरा मामला?

पिंकी सिंह को सेक्टर-33 के रॉकवुड स्कूल में मतदान केंद्र का BLO बनाया गया था. स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि पिंकी ने शुरू से ही यह ड्यूटी न लगाने की गुज़ारिश की थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई. इसी दबाव में उन्होंने BLO पद से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफे में क्या लिखा?

अपने इस्तीफे में पिंकी सिंह ने लिखा

मेरे भाग में 1179 मतदाता हैं, इनमें से 215 का ऑफलाइन डेटा फीड कर चुकी हूं.”

अब मुझसे न शिक्षण का काम होगा, न BLO का काम।”

उन्होंने निर्वाचन सामग्री वापस लेने की भी अपील की है।

यह घटना तब सामने आई है जब गौतमबुद्ध नगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का काम तेज़ी से चल रहा है और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 

सिंधूर ऑपरेशन में क्या छिपा था बड़ा खेल चीन ने कैसे बनाई भारत-पाक जंग अपनी टेस्टिंग लैब