November 2025 Vrat Tyohar: नवंबर में देवउठनी एकादशी से गुरुनानक जयंती तक त्योहारों की लिस्ट

Updated on 2025-10-31T18:05:08+05:30

November 2025 Vrat Tyohar: नवंबर में देवउठनी एकादशी से गुरुनानक जयंती तक त्योहारों की लिस्ट

November 2025 Vrat Tyohar: नवंबर में देवउठनी एकादशी से गुरुनानक जयंती तक त्योहारों की लिस्ट

November 2025 Vrat Tyohar: 1 नवंबर 2025, शनिवार से नवंबर का महीना शुरू होगा. पंचांग के अनुसार इस महीने में कार्तिक और मार्गशीर्ष (अगहन) दोनों मास का संयोग रहेगा. अक्टूबर में दिवाली, भाई दूज और छठ जैसे बड़े त्योहार मनाए गए थे. अब नवंबर में भी कई व्रत-त्योहार आने वाले हैं.

इस महीने की शुरुआत देवउठनी एकादशी से होगी. इसके अलावा तुलसी विवाह, विवाह पंचमी, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, देव दीपावली और काल भैरव जयंती जैसे पर्व मनाए जाएंगे. साथ ही शुक्र, सूर्य और शनि सहित कई ग्रहों की चाल में बदलाव भी होगा.

नवंबर 2025 व्रत-त्योहार लिस्ट:

1 नवंबर (शनिवार): देवउठनी एकादशी – भगवान विष्णु के जागने और चातुर्मास खत्म होने का दिन।

2 नवंबर (रविवार): तुलसी विवाह – तुलसी और शालिग्राम (भगवान विष्णु) का विवाह।

3 नवंबर (सोमवार): सोम प्रदोष व्रत – भगवान शिव की पूजा का दिन।

4 नवंबर (मंगलवार): वैकुंठ चतुर्दशी – गंगा स्नान और भगवान विष्णु-शिव पूजा का महत्व।

5 नवंबर (बुधवार): कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती – तीनों पर्व एक साथ मनाए जाएंगे।

6 नवंबर (गुरुवार): मार्गशीर्ष मास की शुरुआत।

7 नवंबर (शुक्रवार): रोहिणी व्रत – जैन धर्म का प्रमुख व्रत।

8 नवंबर (शनिवार): संकष्टी चतुर्थी – गणेश भगवान की पूजा का दिन।

12 नवंबर (बुधवार): कालभैरव जयंती – भगवान शिव के कालभैरव रूप की जयंती।

15 नवंबर (शनिवार): उत्पन्ना एकादशी – देवी एकादशी के प्रकट होने का दिन।

17 नवंबर (सोमवार): सोम प्रदोष व्रत।

25 नवंबर (मंगलवार): विवाह पंचमी – भगवान राम और माता सीता के विवाह का दिन।

27 नवंबर (गुरुवार): गुरु पंचक – शुभ पंचक की शुरुआत।