ब्राजीलियन मॉडल का नाम लेकर राहुल गांधी ने बनाया मुद्दा

Updated on 2025-11-05T15:14:19+05:30

ब्राजीलियन मॉडल का नाम लेकर राहुल गांधी ने बनाया मुद्दा

ब्राजीलियन मॉडल का नाम लेकर राहुल गांधी ने बनाया मुद्दा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वोटिंग लिस्ट में करीब 25 लाख फर्जी वोटर जोड़े गए हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने बताया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो कई जगहों पर इस्तेमाल की गई है। यह तस्वीर असल में फोटोग्राफर Matheus Ferroro द्वारा क्लिक की गई थी, जो Unsplash और Pexels वेबसाइटों पर मौजूद है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में कुल 2 करोड़ वोटर हैं, जिनमें लगभग 12.5% फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी नाम और फोटो के जरिए वोटिंग में गड़बड़ी की गई ताकि कांग्रेस की संभावित जीत को हार में बदला जा सके।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के कुछ नेता यूपी और हरियाणा, दोनों जगह वोट डाल रहे हैं। राहुल ने कहा कि उनके पास इन सभी आरोपों के सबूत हैं।

वहीं, चुनाव आयोग ने बताया कि राहुल गांधी की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है और पहले उन्होंने इस लिस्ट पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

अंत में राहुल ने युवाओं और Gen Z मतदाताओं से अपील की कि वे इस मुद्दे पर ध्यान दें, क्योंकि यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और उनके भविष्य से जुड़ा है। 

ये भी पढ़ें- 

बिहार पहले चरण के बाद सियासी दिग्गज मैदान में उतरे