Ramadan Start Date in India: भारत में कब शुरू होगा रमजान, 18 या 19 फरवरी

Updated on 2026-02-18T10:52:22+05:30

Ramadan Start Date in India: भारत में कब शुरू होगा रमजान, 18 या 19 फरवरी

Ramadan Start Date in India: भारत में कब शुरू होगा रमजान, 18 या 19 फरवरी

Ramadan 2026 Kab Se Shuru Ho Rhe Hai: सऊदी अरब में 17 फरवरी 2026 को रमजान का चांद दिखने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. वहां 18 फरवरी से रोजे शुरू हो गए हैं. आमतौर पर भारत में रमजान की शुरुआत सऊदी अरब के एक दिन बाद होती है. ऐसे में संभावना है कि भारत में 19 फरवरी से माह-ए-रमजान शुरू हो सकता है.

18 फरवरी की शाम भारत में नमाज के बाद लोग चांद देखने की कोशिश करेंगे. अगर चांद नजर आता है तो 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा. यदि चांद दिखाई नहीं देता, तो संबंधित कमेटियां बैठक कर आधिकारिक घोषणा करेंगी.

रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है. अगर 19 फरवरी से रोजे शुरू होते हैं तो मार्च के तीसरे सप्ताह में रमजान समाप्त होगा और ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. हालांकि ईद की तारीख भी चांद दिखने पर ही तय होती है.

कई अन्य देशों जैसे फिलीपींस, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और इंडोनेशिया ने भी 19 फरवरी से रमजान शुरू होने की घोषणा की है.

रमजान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना है. इस दौरान लोग रोजा रखते हैं, नमाज अदा करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं. इसे इबादत और आत्मशुद्धि का महीना माना जाता है.

यह भी पढ़े 

Surya Grahan 2026: आज दिखेगा रिंग ऑफ फायर, क्या है वलयाकार सूर्यग्रहण जानें