RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, ऐसे तुरंत डाउनलोड करें मार्कशीट

Updated on 2026-03-31T12:36:46+05:30

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, ऐसे तुरंत डाउनलोड करें मार्कशीट

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, ऐसे तुरंत डाउनलोड करें मार्कशीट

RBSE 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीम—आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—के नतीजे जारी कर दिए हैं. छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं. इस साल कुल पास प्रतिशत 97.54% रहा, जो काफी अच्छा माना जा रहा है.

बोर्ड के अनुसार, 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है. जो छात्र एक या दो विषय में फेल होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा.

आर्ट्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन

आर्ट्स वर्ग में इस साल 5,91,023 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 5,83,201 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. रिजल्ट में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा. 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं. छात्रों का पास प्रतिशत 96.68% और छात्राओं का 98.20% रहा. कुल मिलाकर आर्ट्स का पास प्रतिशत 97.54% दर्ज किया गया.

कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट

कॉमर्स वर्ग में कुल 30,580 छात्रों ने परीक्षा दी. इसमें 1,976 छात्र और 8,096 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं. छात्रों का पास प्रतिशत 94.04% और छात्राओं का 92.82% रहा. कुल पास प्रतिशत 93.64% रहा, जो संतोषजनक माना जा रहा है.

साइंस स्ट्रीम में भी बेहतर नतीजे

साइंस वर्ग में 2,87,068 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,81,299 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इस स्ट्रीम में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला. 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं. छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% और छात्राओं का 98.34% रहा. कुल मिलाकर साइंस का पास प्रतिशत 97.52% रहा.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर दिए गए RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. फिर अपनी लॉगिन डिटेल्स भरकर सबमिट करें. इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

यह भी पढ़े 

Success Story: 4 बार फेल, सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने पांचवें प्रयास में पास की UPSC परीक्षा