सलमान ने अमाल को लताड़ा, शहबाज को चमचा बताकर धमकाया
सलमान ने अमाल को लताड़ा, शहबाज को चमचा बताकर धमकाया
बिग बॉस 19 का यह हफ्ता इमोशनल और मजेदार रहा, क्योंकि कंटेस्टेंट के घरवाले शो में आए थे। लेकिन वीकेंड पर माहौल बदल गया है। प्रोमो में सलमान खान अमाल मलिक और शहबाज बदेशा पर जमकर नाराज़ होते दिख रहे हैं। पिछले हफ्ते रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार होस्ट किया था और उन्होंने भी दोनों की क्लास लगाई थी, क्योंकि उन्होंने बिग बॉस को बायस्ड कहा था। अब सलमान खान उसी मुद्दे पर बात करते दिख रहे हैं।
अमाल मलिक पर सलमान की सख्त फटकार
प्रोमो में सलमान खान अमाल मलिक के मालती चाहर के प्रति व्यवहार और उनके पीछे बातें करने को गलत बताते हैं। वे कहते हैं कि अमाल स्ट्रॉन्ग लोगों से सीधे नहीं भिड़ते, बस उनकी पीठ पीछे बातें करते हैं। गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे और फरहाना भट्ट से उन्होंने कभी सीधा सामना नहीं किया। इस पर अमाल सफाई देने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान उन्हें रोक देते हैं।
शहबाज बदेशा को कहा—‘अमाल का चमचा’
सलमान खान शहबाज बदेशा को भी लताड़ते हैं। वे कहते हैं कि शहबाज शुरू से ही अमाल के “चमचा” बने हुए हैं और उन्हें इसका अहसास तक नहीं है। साथ ही, बिग बॉस को अनफेयर कहने पर भी सलमान दोनों की खूब क्लास लगाते दिखते हैं। कुल मिलाकर, वीकेंड का वार काफी तीखा होने वाला है।
यह भी पढ़ें: