Last Updated Nov - 22 - 2025, 11:38 AM | Source : Fela News
बिग बॉस 19 में फैमिली वीक के बाद शॉकिंग डबल इविक्शन हुआ, जिसमें कुनिका सदानंद और मालती चाहर शो से बाहर हो गईं।
बिग बॉस 19 में इस हफ्ते फैमिली वीक चला, जिसमें कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए और घर में इमोशन व मस्ती दोनों देखने को मिली। लेकिन जैसे ही वीकेंड आया, शो में शॉकिंग डबल इविक्शन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुनिका सदानंद और मालती चाहर इस हफ्ते बाहर हो गई हैं। इस फैसले से फैंस हैरान हैं। कुछ लोग कुनिका के इविक्शन को गलत बता रहे हैं, जबकि कुछ मालती का समर्थन कर रहे हैं। इनके जाने के बाद शो में प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और शहबाज बदेशा बचे हैं।
मालती चाहर की सैक्सुएलिटी पर बयान से बढ़ा विवाद
हाल के एपिसोड में मालती और कुनिका के बीच जमकर बहस हुई। एक बातचीत में कुनिका ने मालती की सैक्सुएलिटी पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने उन्हें डांटा और सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
कुनिका ने शो में पर्सनल लाइफ का जिक्र किया था
कुनिका ने शो में अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि अपने बेटे की कस्टडी के लिए उन्होंने नौ साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी और मुश्किल समय से गुज़रीं। उन्होंने यह भी बताया कि वह कई सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं।
मालती चाहर को सपोर्ट करने आए क्रिकेटर दीपक चाहर
वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर आईं मालती चाहर के लिए फैमिली वीक में उनके भाई और क्रिकेटर दीपक चाहर घर में पहुंचे, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें:
Apr - 09 - 2026
Splitsvilla X6 Controversy: स्प्लिट्सविला X6 में इश्क नहीं, अब खुलकर जंग दे... Read More